कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के कई अंदाज आपने देखें होंगे, लेकिन इस तरह का व्यवहार करते हुए उन्हें कभी नहीं देखा होगा। कुछ दिलचस्प तस्वीरें।
2 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
सिद्धू ने अमृतसर स्थित कंपनी बाग में वॉक की और करीब 90 मिनट में ही महफिल अपने नाम कर ली। रविवार सुबह आठ बजे नवजोत सिंह सिद्धू बिना सूचना अपने समर्थकों के साथ कंपनी बाग पहुंच गए। कंपनी बाग में बच्चों के साथ क्रिकेट का बल्ला थामा तो वहीं टेबिल टेनिस में भी हाथ आजमाया। फिर थोड़ी देर बैडमिंटन, बॉलीवाल खेला और थोड़ी देर झूला।
3 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
कंपनी बाग में सैर करने वाले बुजुर्गों के पैर छुए और नौजवानों को गले लगाया। इसके बाद सिद्धू ने मशहूर ज्ञानी टी स्टाल पर लोगों के साथ चाय और कचौड़ी का आनंद उठाया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कंपनी बाग में नीम का दातुन की और वहां बैठे बुजुर्गों से देश व पंजाब को लेकर बातें भी की।
4 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
सिद्धू ने सभी से कांग्रेसी जिताओ, बादल हराओ की बात की। उन्होंने कहा कि सिद्धू भले ही इस माटी में पैदा नहीं हुआ है लेकिन इस माटी का सपूत बनकर दिखाएगा। पंजाब को खुशहाल और पंजाबियों को संपन्न बनाना ही उनकी प्राथमिकता है।
5 of 7
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
कंपनी बाग में सैर के दौरान सिद्धू ने कहा कि जिंदगी में यह पल उनके लिए बहुत खुशनसीब हैं। गुरु नगरी की जनता का प्यार, दुलार का मैं सदैव कर्जदार रहूंगा। सिद्धू ने कंपनी बाग में सैर कर रहे बुजुर्गों से हाथ जोड़कर कुशासन के खिलाफ मतदान करने की अपील की।