{"_id":"5b501df54f1c1b43748b5c18","slug":"all-india-trucks-union-strike-from-20-july","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: आज ही खरीद लें राशन और खाने का सामान, कल से उठानी पड़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alert: आज ही खरीद लें राशन और खाने का सामान, कल से उठानी पड़ सकती है परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
खाने पीने का सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के लोगों के लिए खबर, आज ही राशन और खाने का सामान खरीद कर रख लें। हो सकता है कि कल से अगले कई दिनों तक परेशानी उठानी पड़े। फिर या तो सामान मिलेगा नहीं, या काफी महंगा मिलेगा।
ट्रक यूनियन का चक्काजाम
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, आल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर 20 जुलाई से देशभर में ट्रकों का चक्का जाम होने जा रहा है। इसमें अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन भी शामिल हो गई है। ऐसी स्थिति में न सिर्फ चंडीगढ़ में रोजाना आने वाली सप्लाई बाधित हो सकती है, बल्कि यहां रेट्स में भी तेजी के साथ अंतर आ सकता है। यह चक्काजाम अनिश्चितकाल तक चलेगा। इसकी वजह से चंडीगढ़ में आने वाली दाल, चावल, फलों की सप्लाई के साथ इंडस्ट्री के लिए रॉ मैटेरियल की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। इंडस्ट्री के लिए ज्यादातर कच्चा माल बाहर से ही आता है।
ट्रक यूनियन का चक्काजाम
चंडीगढ़ में करीब तीन सौ ट्रांसपोर्टर हैं और एक हजार ट्रक। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने इस संबंध में एक मीटिंग का आयोजन ट्रांसपोर्ट हाउस सेक्टर-26 में किया। इसमें चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सौ से ज्यादा सदस्यों ने प्रतिभागिता की। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष केके अबरोल ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों के लिए अब रोजाना मुसीबत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे ईवे बिल हो फिर डीजल के दाम हों या थर्ड पार्टी इंश्योरेंस सभी से न सिर्फ ट्रांसपोर्टर बल्कि आम आदमी भी परेशान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक यूनियन का चक्काजाम
20 जुलाई को सुबह छह बजे से ट्रकों का चक्काजाम कर दिया जाएगा। इसकी वजह से चंडीगढ़ की सड़कों पर भी ट्रक खड़े दिखाई दे सकते हैं क्योंकि चंडीगढ़ के ट्रांसपोर्ट एरिया की पार्किंग में सिर्फ तीन सौ ट्रकों को खड़ा करने की व्यवस्था है। इसके बाद ट्रक सड़कों पर खड़े होंगे। केके अबरोल ने कहा कि डीजल की महंगाई और रोजाना बदलने वाले इसके रेट्स की वजह से ट्रासंपोर्टरों और आम जनता सीधे प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
ट्रक यूनियन का चक्काजाम
एसोसिएशन की मांग है कि तीन माह में डीजल के दामों में बदलाव किए जाएं। केके अबरोल ने कहा कि सेस को बढ़ाकर टोल टैक्स को खत्म करने की मांग की जा रही है। उन्होेंने कहा कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को इतना ज्यादा बढ़ा दिया है कि ट्रांसपोर्टरों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इसको कम किया जाए। उन्होंने बताया कि ई वे बिल में यदि ट्रक नंबर गलत हो जाता है तो ट्रक को पेनल्टी लगती है। इसे बंद किया जाना चाहिए। इ वे बिल पार्टी केंद्रित होना चाहिए।