आपके पास आज का समय है, कैश निकाल कर रख लें और बैंक के सभी का निपटा लें। उसके बाद कई दिन परेशानी उठानी पड़ेगी।
दरअसल, निजी और सरकारी बैंकों में चार दिन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में आपको कोई परेशानी न हो, इसकी पहले से ही तैयारी कर लें। हालांकि, कुछ बैंक पांच दिन के लिए भी बंद हो सकते हैं। सबसे पहली छुट्टी 29 मार्च को आ रही है। इस दिन महावीर जयंती है और अगले दिन गुड फ्राइडे को भी बैंक बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे के बाद शनिवार को मार्च का आखिरी शनिवार है।
नियमों के मुताबिक, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष की क्लोजिंग है तो शनिवार को बैंक खुलेंगे। इसके अगले दिन रविवार को छुट्टी है और फिर सोमवार यानी दोअप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि क्लोजिंग डे पर किए गए काम के बदले ऑफ लिया जाता है।
दूसरी ओर, बैंकों के बंद रहने की एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि पांच छुट्टी है। वायरल संदेश में शनिवार की भी छुट्टी बताई जा रही है। हालांकि, इस पर संशय है कि शनिवार को पब्लिल डीलिंग होगी या नहीं। वहीं, इतने दिन के लिए बैंक बंद होने के चलते एटीएम में पैसा न होने की खबरों से आम जनता का परेशान होना स्वाभाविक है।
5 of 6
banking
- फोटो : cio.co.ke
इसलिए रहेगा बैंकों में अवकाश
वीरवार 29 मार्च को महावीर जयंती है। वहीं, शुक्रवार, 30 मार्च को गुड फ्राइडे है। 31 मार्च, शनिवार को बैंक खुलेंगे। एक अप्रैल को रविवार होने की वजह से छुट्टी रहेगी। 2 अप्रैल को नए वित्त वर्ष से पहले अकाउंट क्लोज करने के चलते बंदी होगी। इसके बाद 3 अप्रैल को बैंक नए वित्त वर्ष की शुरुआत करेंगे।