फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद

Tue, 21 Apr 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Apr 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन

अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद

akshaya tritiya: know hallmark of identification of gold

अक्षय तृतीया 21 अप्रैल को है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी, नया मकान, नया वाहन, साज-सज्जा और अन्य भौतिक वस्तुओं की खरीदारी शुभ होती है। सर्राफा कारोबारियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए सोने और हीरे के आभूषणों की नई डिजाइन तैयार की हैं।

अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद

akshaya tritiya: know hallmark of identification of gold

यदि आप भी खरीदने की सोच रहे हैं तो खरा सोना ही लेना। जी हां सोने की खरीददारी के दौरान ध्यान दें कि प्रोडक्ट पर बीआईएस का हॉलमार्क है कि नहीं। यह सोने की शुद्धता का प्रमाण है। हॉलमार्क जांचने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि प्रोडक्ट पर ज्वेलर्स का लोगो रिमार्क किया गया है या नहीं।  सोने में फाइनेंस मार्क की जानकारी जरूरी है। 

अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद

akshaya tritiya: know hallmark of identification of gold

दरअसल यह मार्क गोल्ड की कैरेट क्षमता को दर्शाता है। सोने पर 916 मार्क बताता है कि सोने में 91.6 फीसदी मेटल गोल्ड है। प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर पर लगाया जाने वाला स्टैंडर्ड क्वालिटी का अथॉराइज्ड सिंबल हॉलमार्क कहा जाता है। इसे प्रोडक्ट की क्वालिटी सर्टिफाइड करने के लिए लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद

akshaya tritiya: know hallmark of identification of gold

अक्षय तृतीया पर बाजार में इटेलियन चेन और सिंगापुरी चेन, अंगूठी में स्टोन और जरकन, पेंडेंट में व्हाइट रोडियम, कुंदन और मणिपुरी वर्क, कानों की बाली में स्टोन व जरकन के अलावा चांद बाला डिजाइन उपलब्ध है। इसके साथ सिक्के, गिन्नी के अतिरिक्त गिफ्ट आइटम में चांदी के गिलास और चांदी की कटोरी और ग्लास हैं।

विज्ञापन

अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद

akshaya tritiya: know hallmark of identification of gold

चंडीगढ़ के द्वारका ज्वेलर्स मनीमाजरा के मालिक सुनील अग्रवाल ने कहा कि अक्षय तृतीया के लिए एंटीक पीस भी मंगाए हैं और हल्की ज्वेलरी भी। सेक्टर-22 स्थित पीसी ज्वेलर्स के फ्रेंचाइजी मनोज अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के लिए पीसी ज्वेलर्स ने सिक्कों के साथ पायल और अंगूठियां तैयार कराई हैं। साथ ही सोने के सिक्के और नोट भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed