चंडीगढ़ से सीखा, यूपी में कैसे कंट्रोल करें ट्रैफिक?
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के यूपी की पुलिस ने चंडीगढ़ की पुलिस से जाना कि सड़क पर ट्रैफिक को कैसे कंट्रोल किया जाए? देखिए तस्वीरें।
चंडीगढ़ से सीखा, यूपी में कैसे कंट्रोल करें ट्रैफिक?
देश में चंडीगढ़ पुलिस नंबर वन क्यों है और उसके काम करने का तरीका कैसा है? यह देखने और जानने के लिए लखनऊ पुलिस के अधिकारी सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे।
चंडीगढ़ से सीखा, यूपी में कैसे कंट्रोल करें ट्रैफिक?
टीम में एक सीओ (डीएसपी), एक इंस्पेक्टर व अन्य कर्मचारी शामिल थे। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह खास तौर पर ओवर स्पीड रोकने के लिए नाके लगाए। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर खास तौर पर नजर रखी गई। यूपी पुलिस ने सेक्टर-15, सेक्टर-16-17 के लाइट प्वाइंट समेत कई अन्य जगह विजिट किया।
चंडीगढ़ से सीखा, यूपी में कैसे कंट्रोल करें ट्रैफिक?
लखनऊ पुलिस के विजिट का मुख्य मकसद चंडीगढ़ की ट्रैफिक पुलिस के काम करने के तरीके को देखना था। साथ ही ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों पर कैसे लगाम लगाएं यह देखना था। रात में कुछ जगह खास तौर पर ड्रंकन ड्राइव के नाके भी लगाए गए। इनमें शराबी लोगों को कैसे नियंत्रित करते हैं इसे यूपी पुलिस को अवगत कराया गया।
चंडीगढ़ से सीखा, यूपी में कैसे कंट्रोल करें ट्रैफिक?
यूपी पुलिस के सीओ ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस के काम करने के तरीके के बारे में काफी कुछ सुना है। देश की बेस्ट पुलिस में यहां का नाम शुमार है। यहां सब कुछ सिस्टम के तहत है। हर एक किमी पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। अपराधी चाहकर भी बचकर नहीं भाग सकता। साथ ही यहां अधिकांश लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। अभी तक जिन भी लोगों के उन्होंने चालान होते देखे उनमें अधिकांश वह लोग थे जो बाहर से यहां आए थे और उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी।