अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा
मुख्यमंत्री के पैतृक हलका लंबी में अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचल दिया। भड़के परिजनों ने शव लेकर जाम लगाया तो पुलिस ने अपना रंग दिखाया। देखिए, पूरा मामला।
अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा
गौरतलब है कि ट्यूशन से लौट रही छात्रा अर्शदीप कौर को न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने कुचल दिया। बस ड्राइवर भाग निकला। भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात शव को गिद्दड़बाहा-लंबी रोड स्थित गांव चन्नू में मुख्य सड़क पर रख जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग कर रहे थे।
अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा
शनिवार सुबह करीब दो बजे पांच-छह सौ की तादाद में पहुंची पुलिस फोर्स ने ट्रांसफार्मर से बिजली बंद कर लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग कर शव को कब्जे में कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस छात्रा के शव को करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा
इस दौरान दोनों पक्षों में खूब झड़प भी हुई। नाराज प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया। सूत्रों के अनुसार लाठीचार्ज में करीब 30-35 प्रदर्शनकारी मामूली चोटिल भी हुए हैं। पुलिस पर हमला करने के आरोप में करीब 60 प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज कर लिया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी दोपहर तक जाम पर डटे रहे।
अकाली नेता की बस ने छात्रा को कुचला, पुलिस ने शव घसीटा
प्रदर्शनकारियों के अनुसार पुलिस ने करीब सौ हवाई फायर किए। करीब दो से तीन बजे तक गांव चन्नू गोलियों की आवाज से गूंज उठा। इस बीच किसी ने बस को आग लगा दी। पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों द्वारा बस फूंकने की बात कह रहा है तो प्रदर्शनकारी पुलिस पर खुद बस फूंक उन पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगा रहे थे।