फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार के लिए 7 समंदर लांघ आई इंडिया, जींस छोड़ पहनने लगी सूट, देखिए

Mon, 20 Jun 2016 12:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा) Updated Mon, 20 Jun 2016 12:25 PM IST
विज्ञापन
ajab gajab facebook love story of kazakhstan girl jahna and hariyana boy tinu
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और 7 समंदर लांघकर इंडिया आ गई जाहना। जींस छोड़कर सूट पहनने लगी। झाड़ू पोंछा भी करती है। देखिए तस्वीरें।
ajab gajab facebook love story of kazakhstan girl jahna and hariyana boy tinu
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
अजब प्यार की गजब दास्तां है, हरियाणा के टोहाना गांव निवासी टीनू और कजाकिस्तान की जाहना की। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बील गई और जाहना टीनू से शादी करने के लिए इंडिया आ गई। यहां पिछले साल दोनों ने मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।
ajab gajab facebook love story of kazakhstan girl jahna and hariyana boy tinu
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुई मुलाकातः टीनू ने बताया कि वह करीब एक साल पहले सऊदी अरब गया था। वहां वह वेल्डिंग का काम करता था। इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती जाहना से हो गई। करीब 8 माह चली दोस्ती के बाद जाहना ने उससे शादी की इच्छा जताई। टीनू ने उससे कहा कि उसे इंडिया आना होगा। वह राजी हो गई और इंडिया आने के बाद उसने अपने आपको यहां के माहौल में ढालना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ajab gajab facebook love story of kazakhstan girl jahna and hariyana boy tinu
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
6 भाषाएं बोलती है जाहनाः प्यार के लिए कजाकिस्तान छोड़कर आई जाहना लॉ डिप्लोमा होल्डर हैं और 6 भाषाओं की जानकारी रखती है। अब उसने जींस छोड़कर सूट पहनना शुरू कर दिया है। वह चाय व सब्जी बना लेती हैं तथा घर में झाडू-पोंछा भी करती है। ससुराल वाले भी अब उसके हावभाव समझने लगे हैं। विदेशी बहू को पाकर टीनू का पिता राजकुमार व अन्य परिवार वाले भी खुश हैं।
विज्ञापन
ajab gajab facebook love story of kazakhstan girl jahna and hariyana boy tinu
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रेशन के ​लिए काट रहे चक्करः शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी टीनू और जाहना को मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिसों में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उनके वकील एनके गर्ग व केके गोयल बताते हैं कि इनकी शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए उन्होंने गुरुवार को तहसीलदार से मिलकर बात की थी। उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद वे शुक्रवार को डीसी के समक्ष पेश हुए तो उन्होंने तहसीलदार को एप्लीकेशन मार्क कर दी। अब तहसीलदार रास्ता नहीं बता रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed