फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, 20 साल से बाबा बर्फानी का 'पहला' भक्त..यात्रा पैदल

Mon, 18 May 2015 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Mon, 18 May 2015 07:41 AM IST
विज्ञापन

देखिए, 20 साल से बाबा बर्फानी का 'पहला' भक्त..यात्रा पैदल

ajab gajab devotee of baba amarnath, amazing story

बाबा बर्फानी के करोड़ों भक्तों में से एक भक्त ऐसा है, जोकि पिछले 20 साल से सबसे पहले अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर पहली ध्वजा दरबार में फहराता रहा है। अब वे 21वीं यात्रा के लिए निकल पड़े हैं। खास बात ये है कि वह हरिद्वार से अमरनाथ तक पैदल यात्रा करते हैं। अमरनाथ पहुंचने में उसे दो माह लग जाएंगे। रिपोर्टः डी डी गोयल, सिरसा

देखिए, 20 साल से बाबा बर्फानी का 'पहला' भक्त..यात्रा पैदल

ajab gajab devotee of baba amarnath, amazing story

ये शख्स हैं डबवाली निवसी 42 वर्षीय राजपाल छाबड़ा उर्फ काली। फेरी लगाकर चद्दरें बेचने का काम करने वाला काली यात्रा के दौरान महज एक बार भोजन करता है। वह भी रात को। पूरा दिन वह भूखे पेट बम-बम भोले, बम-बम भोले...का जाप करते हुए चलता जाता है। अमरनाथ पहुंचते-पहुंचते दो माह बीत जाते हैं। बालटाल तक पहुंचने के बाद भारतीय सेना उसे 25 किलोमीटर तक पैदल यात्रा करके अमरनाथ गुफा तक पहुंचाती है। पिछले बीस वर्षों से बर्फानी बाबा के दरबार में सबसे पहले पहुंचने वाला यह पहला शख्स है। जो यात्रा के शुरू होते ही पहली ध्वजा बाबा के दरबार में फहराता है।

देखिए, 20 साल से बाबा बर्फानी का 'पहला' भक्त..यात्रा पैदल

ajab gajab devotee of baba amarnath, amazing story

शुक्रवार को काली ने अपनी 21वीं यात्रा की शुरुआत डबवाली में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित शिव मंदिर के प्रांगण से की। हालांकि इस बार उसके स्वास्थ्य को देखते हुए तीन माह पूर्व चिकित्सक ने पैदल चलने पर रोक लगाई थी। चिकित्सक के परामर्श को दरकिनार करते हुए इस बार भी सबसे पहले पहुंचने का लक्ष्य रखते हुए काली रवाना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 20 साल से बाबा बर्फानी का 'पहला' भक्त..यात्रा पैदल

ajab gajab devotee of baba amarnath, amazing story

बाबा बर्फानी के दरबार में माथा टेकने वाला सबसे पहला शख्स काली अविवाहित है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। बकौल काली, 21 वर्ष पहले उसके मन में अमरनाथ यात्रा करने का विचार आया। उसने यात्रा आरंभ की। बस उसी दिन से भगवान शंकर का हो गया। उस दिन के बाद लगातार यात्रा कर रहा हूं।

विज्ञापन

देखिए, 20 साल से बाबा बर्फानी का 'पहला' भक्त..यात्रा पैदल

ajab gajab devotee of baba amarnath, amazing story

बकौल, काली, यात्रा के दौरान मुझे कई बार ऐसा लगता है कि भगवान शंकर मेरे साथ चल रहे हैं। मुझे उनके दर्शन होने का आभास होता है। इतने वर्ष होने के बावजूद आज तक मुझे मार्ग में कोई बाधा नहीं आई। इस बार यात्रा जुलाई से शुरू होनी है। पहले मैं पहुंच जाऊंगा। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी मत्था टेकने वाला पहला शख्स बनूं, यही ख्वाब है। डबवाली में खुशहाली आए, इसी कामना के साथ हर बार यात्रा करता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed