फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृषि विधेयक के विरोध में पंजाब में ट्रैक पर धरने पर बैठे किसान, तीन दिन चलेगा 'रेल रोको आंदोलन'

Thu, 24 Sep 2020 03:32 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंजाब Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 24 Sep 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Bill: Punjab Farmers Rail Roko Agitation, Indian Railways
पंजाब में ट्रैक पर लेटे किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि विधेयकों के विरोध में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य वीरवार को अमृतसर, फिरोजपुर व नाभा में रेलवे ट्रैक पर कब्जा जमा लिया। जंडियाला के गांव देवीदासपुर के पास किसान नारे लगाते हुए अमृतसर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर लेट गए, जबकि फिरोजपुर छावनी स्टेशन के पास बस्ती टैंकावाली व पटियाला जिले के नाभा स्टेशन पर उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास टेंट लगा लिए और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां किसानों के लिए लंगर के भी प्रबंध किए गए हैं। 



Agriculture Bill: Punjab Farmers Rail Roko Agitation, Indian Railways
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसानों के प्रदर्शन के कारण अमृतसर से चलने वाली 12 गाड़ियां रद्द कर दी गईं और जो अमृतसर पहुंचने वाली ट्रेनों को अंबाला में ही रोक दिया गया। कुछ गाड़ियों के रूट में परिवर्तन कर उन्हें गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाया गया। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर के अनुसार यह धरना-प्रदर्शन फिलहाल 26 सितंबर रहेगा, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। किसान आंदोलन को देखते हुए रेल प्रशासन ने फिरोजपुर छावनी व शहर रेलवे स्टेशन के अलावा रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस व आरपीएफ के लगभग 400 जवान तैनात किए हैं। 

Agriculture Bill: Punjab Farmers Rail Roko Agitation, Indian Railways
- फोटो : अमर उजाला

पटियाला में किसानों ने झंडा मार्च निकालकर पंजाब बंद का समर्थन करने की अपील की। वहीं, पातड़ां में न्याल बाईपास चौक पर, समाना में गाजेवास के पास भवानीगढ़ रोड पर और गांव फग्गनमाजरा के पास सरहिंद रोड पर जाम लगाकर रोष प्रदर्शन किया। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के समर्थन में लुधियाना के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया। इसके दौरान पार्टी कार्यकर्ता हाथों में बैनर लिए प्रमुख चौकों पर खड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agriculture Bill: Punjab Farmers Rail Roko Agitation, Indian Railways
- फोटो : अमर उजाला

ट्रेनें 26 तक निरस्त, कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
पंजाब में रेल ट्रैक पर प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने 26 सितंबर तक पंजाब की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। कई ट्रेनों को अंबाला कैंट, सहारनपुर और दिल्ली स्टेशन पर ही टर्मिनेट किया जा रहा है। किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला-लुधियाना, चंडीगढ़-अंबाला रेल रूट बंद कर दिया गया है। इस वजह से रेलवे ने करीब दो दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, परिवर्तित रूट से चलाई जा रही है।

हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी, नई दिल्ली-जम्मूतवी स्पेशल राजधानी, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, गोल्डन टेंपल, कर्मभूमि स्पेशल, बांद्रा-अमृतसर, सचखंड एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू-यमुना, धनबाद-फिरोजपुर, जयनगर-अमृतसर हमसफर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शनिवार तक निरस्त रहेंगी। वहीं नांदेड़-अमृतसर ट्रेन पुरानी दिल्ली में खत्म होगी। वहीं 25 और 26 सितंबर को ट्रेन संख्या 02716 अमृतसर के बजाय पुरानी दिल्ली से चलेगी। इसके अलावा कई मालगाड़ियों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। कोरोना महामारी के कारण फिलहाल नियमित यात्री ट्रेन सेवा बंद है।

विज्ञापन
Agriculture Bill: Punjab Farmers Rail Roko Agitation, Indian Railways
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब सरकार से प्राप्त जानकारी के आधार पर उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस की तरफ से 24 से 26 सितंबर तक 3 दिन के लिए ट्रेनों के रद्दीकरण को लेकर आदेश प्राप्त हुए हैं। अंबाला से निकलने वाली 11 जोड़ी ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द किया जाएगा। इसमें अंबाला जंक्शन, मुरादाबाद, सहारनपुर और दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रद्द होने वाली ट्रेन शामिल हैं। यहीं से इन्हीं ट्रेनों का परिचालन भी किया जाएगा। 9 पार्सल ट्रेनों को भी बीच रास्ते रद्द और परिचालन का फैसला किया गया है। - हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed