फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FB फ्रेंड ने शादी से इनकार किया तो युवती ने राजी करने को अपनाया अनोखा तरीका

Fri, 31 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 31 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
after rape refuse to marry
फेसबुक पर दोस्ती
फेसबुक पर दोस्ती  और धोखे की कहानी आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन धोखा मिलने के बाद युवती ने ऐसा कदम उठाया, जिसे युवक ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। 
after rape refuse to marry
- फोटो : Demo Pic
फेसबुक पर दोस्ती कब प्यार में बदली इसका युवती को पता ही नहीं चला। दोनों चैटिंग के दौरान एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए, लेकिन जब लड़की ने शादी की बात की तो युवक ने इन्कार कर दिया। इस पर युवती ने युवक की जमकर धुनाई की। मामला थाने पहुंचा तो युवक शादी के लिए राजी हुआ और दोनों के बीच समझौता हो गई।
 
after rape refuse to marry
फेसबुक - फोटो : DEMO Pics
अंबाला छावनी निवासी युवक की सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती दिल्ली में नौकरी करने वाली एक युवती से हुई। दोनों घंटों एक-दूसरे के साथ चैटिंग करने लगे। युवक ने उसे अंबाला बुलाया तो वह मिलने आ गई। दोनों के बीच यहां शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। इसके बाद दोनों घूमने गए। दोनों के बीच इस दौरान भी संबंध बने।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
after rape refuse to marry
- फोटो : Demo Pic
लेकिन युवती के‌ दिल्ली वापस जाने के बाद युवक शादी की बात से पलट गया। युवक ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। प्यार में पड़ी युवती रविवार को दिल्ली से अंबाला पहुंची, और किसी तरह युवक को मिलने के लिए मनाया। उसने युवक से शादी करने को कहा, लेकिन युवक ने इससे इन्कार कर दिया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। युवती ने युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान पार्क में लोग भी उसे देखते रहे। बाद में युवक के भाई ने उसे बचाया।
विज्ञापन
after rape refuse to marry
फेसबुक पर प्‍यार
इसके बाद मामला वूमैन सेल पहुंचा। पहले तो युवती युवक के खिलाफ कार्रवाई करवाने की बात पर अड़ी रही लेकिन बाद में माफी मांगने और शादी करने की बात पर समझौता हो गया। युवती मूल रूप से नेपाल के काठमांडू की रहने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed