अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म
पत्नी, बेटी, बेटा भरापूरा परिवार था लेकिन एक गलती के कारण पूरा परिवार खत्म हो गया। दरअसल आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।
अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म
घटना पंजाब के कपूरथला की है। पोस्टमार्टम में बच्चों और पत्नी को जहर देने की पुष्टि हुई है। थाना सदर के अंतर्गत कस्बा काला संघिया के काला खास घंटाघर क्षेत्र में 40 वर्षीय मनोहर लाल ने वीरवार रात अपनी 36 वर्षीय पत्नी रजनी, 9 साल की बेटी शैली और सात साल के बेटे तुषार को जहर देने के बाद फंदा लगा लिया।
अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म
मनोहर लाल हलवाई कारीगर था और पिछले एक माह से काम पर नहीं जा रहा था। वह कुछ अर्से पहले परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला अंब के गांव रिपमिश्रा से काम के सिलसिले में काला संघिया आया था।
अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म
यहां पर भी उसका काम नहीं चला। तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतका रजनी के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि वह सुबह से अपनी बेटी को फोन कर रहे थे, लेकिन उसने कोई कॉल रिसीव नहीं की।
अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म
मृतका रजनी के पिता को शक हुआ तो वह गांव पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो रजनी, शैली और तुषार बेड पर पड़े थे और मनोहर का शव पंखे से झूल रहा था। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट मिला है।