फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1000/500 के बाद 2000 के नए नोट भी नहीं चल रहे, वजह बिल्कुल नई

Thu, 17 Nov 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Nov 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
after 500/1000 note, 2000 rupees note not trading in the market, new and special reasons are here
नहीं चल रहे 2000 के नोट - फोटो : अमर उजाला
1000/500 के पुराने नोट तो पहले ही चलने बंद हो चुके हैं, अब तो 2000 के नए नोट भी दुकानदार लेने को तैयार नहीं है। लोगों में नई अफवाह फैल गई है।

after 500/1000 note, 2000 rupees note not trading in the market, new and special reasons are here
नहीं चल रहे 2000 के नोट

अमृतसर में 2000 के नए नोट का जाली बनाने वाले पकड़े जाने के बाद दुकानदारों में अफवाह है कि बाजार में 2000 के नकली नोट आ गए हैं, इसलिए इसे लेने में रिस्क है, कहीं ये नकली न हों। हालत यह है कि शहर में अधिकांश जगहों पर अभी यह पूरी तरह से प्रचलन में नहीं आ पाया है।

after 500/1000 note, 2000 rupees note not trading in the market, new and special reasons are here
नहीं चल रहे 2000 के नोट - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी की घोषणा के बाद लोगों ने घंटों लाइन में लगकर पहले 2000 के नोट हासिल किए और अब इसे चलाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 2000 का नोट छोटे से लेकर बड़े अधिकतर दुकानदार लेने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
after 500/1000 note, 2000 rupees note not trading in the market, new and special reasons are here
नहीं चल रहे 2000 के नोट

सेक्टर-23 स्थित दुकानदार राजू ने बताया कि उनके फूड प्वाइंट में जो लोग आते हैं उनका बिल 100 से 200 रुपये तक ही आता है। ऐसे में अगर कोई दो हजार का नोट देता है तो उसे खुले पैसे लौटाने के लिए उनके पास इतने सौ-सौ के नोट ही नहीं होते। ऐसे में वह 2000 का नोट लेने में असमर्थता जाहिर कर देते हैं। 

विज्ञापन
after 500/1000 note, 2000 rupees note not trading in the market, new and special reasons are here
नहीं चल रहे 2000 के नोट - फोटो : अमर उजाला

वहीं सेक्टर-42 स्थित केमिस्ट शॉप संचालक अनुराग गोयल के अनुसार कुछ कस्टमर उनके पास आए जो दो सौ रुपये की दवाई लेने के बदले 2000 का नोट दे रहे हैं। अब अगर वह उन्हें सौ-सौ रुपये के 1800 रुपये लौटा देंगे तो दूसरे कस्टमर को देने के लिए उनके पास कुछ नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed