फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लो जी, अब रिश्वत में भी चलने लगे 2000 के नए नोट, देखिए पहला केस

Thu, 17 Nov 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Nov 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
Now new notes are used for bribe, see the first case
नए नोटों से घूस

1000/500 के पुराने नोट बदलने के पीछे कालाधन रोकने का तर्क दिया जा रहा है, लेकिन अब नए नोट भी रिश्वत में यूज होने लगे हैं। देखिए, पहला केस।

Now new notes are used for bribe, see the first case
नए नोटों से घूस

हरियाणा के हिसार में विजिलेंस टीम ने मंगलवार को हिसार में एक वेटरनरी सर्जन को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला है कि वेटरनरी सर्जन अक्षय कुमार ने शिकायतकर्ता से नए नोटों की डिमांड की थी। विजिलेंस टीम ने उसे दो हजार के दो नए नोट व 100-100 रुपये के दस नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा। 

Now new notes are used for bribe, see the first case
नए नोटों से घूस

आरोपी ने यह राशि लोन की वेरीफिकेशन और वेल्युएशन की एवज में मांगी थी। आजाद नगर निवासी अजय कुमार ने एसपी विजिलेंस को शिकायत में बताया था कि उसे तीन पशुओं की सब्सिडी लेनी थी, जिसके लिए उन्होंने जहाजपुल स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में पशुओं की वेल्युएशन व वेरीफिकेशन करवानी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now new notes are used for bribe, see the first case
नए नोटों से घूस

इसके लिए वह वेटरनरी सर्जन टोहाना के जमालपुरसेखां निवासी अक्षय कुमार से मिला। वेटरनरी सर्जन ने इसकी एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड रखी। आखिर दोनों में पांच हजार रुपये में सहमति बन गई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसपी विजिलेंस ने इंस्पेक्टर भूपेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की। 

विज्ञापन
Now new notes are used for bribe, see the first case
नए नोटों से घूस - फोटो : SELF

टीम ने अजय कुमार को रसायन लगे पांच हजार रुपये देकर अक्षय कुमार के पास भेजा। अजय ने अस्पताल में पहुंचकर जैसे ही वेटरनरी सर्जन को रुपये पकड़ाए, टीम ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। उससे बरामद किए गए पांच हजार रुपयों में दो हजार के दो नए नोट और 100 रुपये के दस नोट थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed