तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन
राष्ट्रपति ओलांद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक मिलन प्रसिद्ध रॉक गार्डन में हुआ। तस्वीरें।
तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन
पहले फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद होटल ताज से रॉक गार्डन में पहुंचे। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधा रॉक गार्डन में पहुंचे। यहां 15 मिनट तक दोनों साथ रहे।
तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन
50 साल बाद फ्रांस के कोई राष्ट्रपति चंडीगढ़ पहुंचे हैं। राष्ट्रपति ओलांद के साथ फ्रांसीसी मंत्रीमंडल के मंत्री और बड़ी कंपनियों के सीईओ साथ्ा आए हैं।
तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन
इससे पहले चंडीगढ़ पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का विमान दोपहर करीब 1 बजे चंडीगढ़ एयरफोर्स एयरपोर्ट पर उतरा। यहां पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, मेयर अरुण सूद और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने राष्ट्रपति ओलांद को एयरपोर्ट पर रिसीव किया।
तस्वीरें: रॉक गार्डन में ओलांद-मोदी का ऐतिहासिक मिलन
पहली बार चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े कार्यक्रम में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई, जिसमें फ्रांस और भारत के राष्ट्राध्यक्ष की अगुवाई में बड़े बिजनेसमैन शामिल हुए।