{"_id":"58aab40a4f1c1b9954b23065","slug":"adnan-sami-stopped-by-policeman-at-chandigarh-during-musical-night-of-rose-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अदनान सामी को पहचान नहीं पाए लोग तो हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब अदनान सामी को पहचान नहीं पाए लोग तो हुआ कुछ ऐसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट
मशहूर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी चंडीगढ़ आए तो यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जानकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। उनके लिए भी यह हैरानी भरी बात रही।
Trending Videos
चंडीगढ़ में अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट
दरअसल, तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल के तहत रविवार को सेक्टर- 10 स्थित लेजर वैली में अदनान सामी परफॉर्मेंस के लिए पहुंचे। जैसे ही वे स्टेज पर चढ़ने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। अदनान ने उनसे कहा कि मैं अदनान सामी हूं तो वे बोले कि आप वो नहीं हैं। वो तो बहुत मोटे हैं। यह सब देख रहे आयोजन मौके पर पहुंचे और उनका परिचय कराया। बताया कि इनका वजन पहले 230 किलो था। अब उन्होंने वजन 75 किलो कर लिया है।
चंडीगढ़ में अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट
अदनान सामी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए खुद यह वाकया बयां किया। इस पर सभी ने खूब ठहाके लगाए। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति किसी काम को पूरी नीयति से करता है तो भगवान उसे मुंह मांगा इनाम जरूर देते हैं। अदनान ने बताया कि उनका वजन 230 किलो था। वह अपने पिता के साथ लंदन चेकअप कराने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट
अदनान सामी ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि इस वजन के साथ छह माह से ज्यादा नहीं जी पाएंगे तो यह सुनकर उनके पिता चिंतित हो गए थे। पर उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे साथ हमेशा खड़ा रहा, लेकिन अब इतना बड़ा दुख नहीं देना कि तुम्हे दफनाना पडे़। तब मैंने आंसू भरकर अपने पिता से ये वादा किया कि यह दिन मैं आपको नहीं देखने दूंगा और अपना 160 किलो वजन कम किया। यह सुनकर सभी ने तालियां बजाईं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट
वहीं, अदनान सामी की म्यूजिकल नाइट ने चंडीगढ़ वासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सबसे पहले कभी तो नजर मिलाओ... पेश किया। उसके बाद मुझको भी कोई लिफ्ट दिला दे... पेश किया तो दर्शक झूम उठे। अदनान सामी जब मंच पर आए तो लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सामी ने तेरा चेहरा, भीगी-भीगी रातों में गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।