जानिए आखिर क्यों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने इस लड़की से कहा, थप्पड़ जोरदार मारना। वो लड़की खुद इस बात का एक सच बयां कर रही हैं।
दरअसल, जस्सी जैसी कोई नहीं फेम मोना सिंह अमर उजाला ऑफिस आई तो बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म थी ‘थ्री इडियट’ में आामिर खान को थप्पड़ मारने का किस्सा सुनाया। सीन था कालेज के प्रिंसिपल ‘वाइरस’ (बोमन इरानी) की बड़ी बेटी (अदाकारा मोना सिंह) की इमरजेंसी डिलीवरी करवाने का।
सीन में अस्पताल ले जाते हुए उनकी बड़ी बेटी बरसात में फंस जाती है और कालेज कैंपस में ही उसकी इमरजेंसी डिलीवरी करवानी पड़ती है। आमिर खान व उनके दोस्त बेटी के पिता की मौजूदगी में डाक्टर (करीना कपूर) द्वारा लैपाटॉप पर कोर्डिनेट कर एक मशीन के जरिए बच्चे की डिलीवरी करवाते हैं। इस सीन में दर्द से करहाती बेटी (मोना सिंह) को अमीर खान को जोरदार थप्पड़ मारना था।
इस सीन का जिक्र करते हुए मोना सिंह कहती है कि अमीर सर को पहले तो थप्पड़ मारने में बहुत हिचकती रही। लेकिन उनकी हिचक अमीर समझ गए और उन्होंने उससे कहा कि ‘मोना उनके चेहरे पर थप्पड़ जोरदार ढंग से मारना, ताकि सीन में वास्तविक हावभाव दर्शाया जा सके।’ मोना के अनुसार बस, उसके बाद तो उन्होंने सीन में जोरदार थप्पड़ अमीर सर के चेहरे पर जड़ दिया।
मोना सिंह ने बताया कि वे एक बार डिश में सांप खा चुकी हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। मोना सिंह ने बताया, एक बार सिंगापुर उन्होंने फिश के धोखे सांप की डिश खा ली थी। वह फिश समझकर सांप खाए जा रही थीं फिर शेफ ने आकर बताया कि ये फिश नहीं सांप है। इसके बाद मोना बहुत डर गईं कि अब तो उनका पेट सोच-सोचकर ही खराब हो जाएगा कि उन्होंने सांप खा लिया है।