चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सुबह निकली प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत बिना किसी से बातचीत किए मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गाड़ी में मनाली को निकल गईं। हां, चंडीगढ़ में पहुंचने पर कंगना ने ट्वीट जरूर किया। ट्वीट में कंगना ने लिखा- 'अबकी बार तो मैं बच गई पर मुंबई असुरक्षित है। चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सुरक्षा नाम मात्र की रह गई है।'
महाराष्ट्र सरकार के साथ जारी विवाद के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत मुंबई से मनाली वापस लौट आई हैं। कंगना सोमवार सुबह 11.20 बजे इंडिगो की फ्लाइट से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचीं और मनाली रवाना हो गईं। कंगना रणौत ने अपने ट्वीट में लिखा कि एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी। आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए।
इसके साथ ही कंगना रणौत ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि 'दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है। सोनिया सेना ने मुंबई में आजाद कश्मीर के नारे लगवाए।' उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है। मुझे अपनी आवाज दो नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।'
4 of 6
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि कंगना रणौत ने आरोप लगाया है कि मुंबई में उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है और लगातार उन्हें धमकाया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना के साथ कंगना का लगातार विवाद चल रहा है। इसी मामले पर उन्होंने बीते दिनों राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी।
5 of 6
कंगना रणौत (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना रणौत ने सुबह ही ट्वीट किया था कि वो भारी मन के साथ मुंबई छोड़ रही हैं। उनको लगातार धमकाया गया और डराने की कोशिश की गई। मेरे घर को तोड़ने की कोशिश की गई और दफ्तर को तोड़ दिया गया। महाराष्ट्र सरकार के साथ विवाद के बीच ही कंगना रणौत के दफ्तर पर बीएमसी का एक्शन हुआ था। इसके बाद उनके घर को लेकर भी पुराने नोटिस पर एक्शन की तैयारी थी।