{"_id":"5940c86f4f1c1b26098b4863","slug":"actress-bjp-mp-kirron-kher-birthday-kirron-kher-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"62 साल की हुईं किरण खेर, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े 10 राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 साल की हुईं किरण खेर, जानें उनकी जिंदगी से जुड़े 10 राज
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
किरण खेर
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर आज 62वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए उनकी निजी जिंदगी के बारे में सब कुछ और 10 खास बातें।
Trending Videos
किरण खेर, सांसद
- फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं
आजकल किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर चंडीगड़ से लोकसभा सांसद चुनीं गईं। इसके अलावा वे कलर्स टीवी के एक रिएलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टेलेंट’ का सीजन 8 की जज हैं। इस शो से किरण 2009 से जुड़ी हुई हैं। किरण खेर का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगड़ में एक सिख परिवार में हुआ था।

- फोटो : file photo
इकलौते भाई की एक्सीडेंट में मौत
किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थिएटर में स्नातक किया है। इनके पति बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अनुपम खेर है। इनकी दो बहनें और एक भाई भी है। भाई अमरदीप की 2003 में एक एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी। बहन कंवल ठक्कर कौर हैं, जो अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दूसरी बहन का नाम शरणजीत कौर संधु है।

अनुपम खेर के साथ दूसरी शादी की
अनुपम खेर के साथ किरण खेर की दूसरी शादी है। पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी, जो एक बिजनेस मैन हैं। यह शादी कुछ ही साल चली और तलाक हो गया। उसके बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली। किरण खेर के एक बेटा है, सिकंदर खेर। किरण खेर ने अपने करियर कि शुरुआत साल 1973 में पंजाबी फिल्म ‘असर प्यार दा’ से की थी।

MP Kirron Kher
- फोटो : अमर उजाला
भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से अमिट छाप छोड़ी
किरण खेर ने 1996 में अमरीश पुरी के साथ श्याम बेनेगल की ‘सरदारी बेगम’ में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ से छोड़ी।