फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: हैदराबाद एनकाउंटर को अभिनेत्री भाग्यश्री ने बताया सही, खोले-जिंदगी के कई और राज

Sun, 08 Dec 2019 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Dec 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
Actress Bhagyashree reached City Beautiful chandigarh
भाग्यश्री - फोटो : अमर उजाला

अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से दर्शकों के दिलों में छा जाने वाली मृदुभाषी और खुशमिजाज अभिनेत्री भाग्यश्री ने हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म के चारों आरोपियों के एनकाउंटर को ठीक कदम बताया है। उन्होंने कहा- ऐसे क्रूर कृत्य करने वालों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। भाग्यश्री ने यह बात चंडीगढ़ में कही। 

Actress Bhagyashree reached City Beautiful chandigarh

उन्होंने कहा- वह चंडीगढ़ की खूबसूरती पर फिदा हो गई हैं। यहां की हरियाली और वातावरण से खासी प्रभावित भाग्यश्री ने कहा कि चंडीगढ़ का कोई जवाब नहीं है। वह प्लान बना रही हैं कि अपने परिवार के साथ यहां घूमेंगी और उसके बाद धर्मशाला के धौलाधार की हसीन वादियों का दीदार करने जाएंगी। खूबसूरती और फिटनेस का राज पूछने पर उन्होंने कहा कि हमेशा खुश रहना ही इसका मुख्य कारण है। हालांकि कुछ समय वह एक्सरसाइज भी करती हैं।

Actress Bhagyashree reached City Beautiful chandigarh

भाग्यश्री ने कहा कि बेशक हिंदी में उन्होंने मैने प्यार किया जैसी सुपरहिट फिल्म दी, पर ऐसा नहीं हुआ कि उनका सफर खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने अपना करिअर शुरू किया था तो उस समय फिटनेस की परिभाषा कुछ और थी। सिर्फ चेहरा ही देखा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल में काम करके उनको अच्छा लगा। मसलन, लौट आओ तृषा जैसे टीवी सीरियल में उन्होंने काम किया। भाग्यश्री ने कहा कि उनके कई प्लान हैं, पर अभी खुलासा नहीं करेंगी। हां, जनवरी में लोगों को कुछ नई खबर मिल सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Bhagyashree reached City Beautiful chandigarh

बोलीं- एक मां अपने बेटे के नाम से पहचानी जाए.. इससे अच्छी बात कोई नहीं
भाग्यश्री ने कहा कि इंस्टाग्राम और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। इसके माध्यम से वह सभी से कनेक्ट रहती हैं। इसके साथ ही भाग्यश्री ने कहा कि वह फैंस को फिटनेस टिप्स हमेशा देती रहती हैं। जब उनके बेटे अभिमन्यु के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने कहा, एक मां के लिए इससे अच्छी बात क्या हो सकती है कि वो अपने बेटे के नाम से पहचानी जाए। 

विज्ञापन
Actress Bhagyashree reached City Beautiful chandigarh

उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि अभिमन्यु फिल्म के लिए काफी मेहनत करते हैं। उनकी फिल्म अवार्ड के लिए भी गई है। भाग्यश्री ने कहा कि अभिमन्यु ने अपनेआप अलग मुकाम बना लिया है। भाग्यश्री ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को सिर्फ एक टिप्स दी कि जो भी करो दिल से करो। अपना सौ प्रतिशत दो और इसमें डूब जाओ। ऐसा करने के बाद ही सही रिजल्ट मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed