चंडीगढ़ का लड़का मुंबई की अभिनेत्री को पत्नी बनाकर उसके ससुराल ले ही आया। यहां उसने ग्रेड रिसेप्शन पार्टी दी। एक खास मेहमान पहुंचे। देखिए, तस्वीरें।
2 of 11
vivek and divyanka reception
- फोटो : amarujala
दूल्हे विवेक दहिया, दुल्हनिया दिव्यांका के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे तो माहौल खुशनुमा हो गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत विशेष रूप से उपस्थित हुए।
3 of 11
vivek and divyanka reception
- फोटो : amarujala
अंबाला-चंडीगढ़ रोड स्थित रिसेप्शन पार्टी में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। पार्टी के दौरान राज्यपाल कुछ देर तक यहां रुके। इसके बाद शिमला चले गए।
4 of 11
vivek and divyanka reception
- फोटो : amarujala
पार्टी में विवेक और दिव्यांका के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। बता दें कि जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने शुक्रवार को अपने को-स्टार एवं प्रेमी विवेक दहिया संग सात फेरे ले लिए। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भोपाल में हुई थी।
5 of 11
vivek and divyanka reception
- फोटो : amarujala
रविवार को एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ ससुराल चंडीगढ़ पहुंची। यहां देर रात उनकी शादी का पहला रिसेप्शन हुआ। इस दौरान दिव्यंका मेहरून और गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।