बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद से जुड़ी पांच ऐसी चीजें बताई, जिन्होंने उन्हें जिंदगी के कई सबक सिखाए। आप भी जानिए।
शाहरुख खान आजकल अपनी मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' की शूटिंग और प्रमोशन के सिलसिले में पंजाब में हैं। लुधियाना में शूटिंग चल रही हैं, वहीं वीरवार को उन्होंने जालंधर में मूवी प्रमोशन की। इसके लिए वे वेस्टलैंड होटल पहुंचे तो हर कोई उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब दिखा। इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की।
वहीं शाहरुख ने मूवी के बारे में काफी कुछ बताया। शाहरुख ने बताया कि मूवी 'जब हैरी मेट सेजल' में वे एक सिख गाइड की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं पहली बार पगड़ी पहने नजर आएंगे। शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने अबसे पहले कई मूवी में पंजाबी किरदार निभाए, लेकिन इस मूवी में वे पहली बार पगड़ी पहन रहे हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।
शाहरुख खान ने बताया कि उनका परिवार काफी गरीब था। उनके पिता जन्मदिन पर कोई तोहफा नहीं दे पाते थे, लेकिन वे उन्हें हर जन्मदिन पर अपनी एक पुरानी चीज दिया करते थे। इन्हीं में से पांच चीजें ऐसी हैं, जो उन्हें बहुत प्यारी हैं और उन्हें कई सबक सिखाती हैं। एक शतरंज, दूसरी टाइप राइटर, तीसरी कैमरा, चौथी सेंस ऑफ ह्यूमर, पांचवी जिंदगी।
शाहरुख बताते हैं कि उनके पिता शतरंज खेलते थे। वे उन्हें बताते थे कि जब तक राजा के साथ उसके साथ प्यादे रहेंगे, वह हार नहीं सकता। ठीक उसी तरह, अपने साथ काम करने वाले अपने से छोटों की हमेशा इज्जत करो, मिलजुल कर रहो। याद रखना कि उनकी मेहनत से ही तुम मेहनत कर पाओगे और जिंदगी में आगे बढ़ोगे।