फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

Fri, 09 Oct 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Oct 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

acid attack on 2 womens by bike riders in kurukshetra

घर के बाहर टहल रही दो महिलाओं पर बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने तेजाब से हमला कर दिया। वारदात हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देर रात की है। थाना शहर क्षेत्र की हरगोविंद नगर कॉलोनी में वीरवार देर शाम घर के बाहर टहल रही दो महिलाओं पर बाइक सवार 2 अज्ञात युवक तेजाब फेंक कर फरार हो गए। महिलाएं कुछ देर बाद घर पहुंची तो शरीर में बुरी तरह से जलन होने लगी।


दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

acid attack on 2 womens by bike riders in kurukshetra

दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार शाम करीब सवा 7 बजे सलारपुर रोड स्थित हरगोविंद नगर निवासी राजेश की पत्नी सरिता (35) अपनी पड़ोसन कंचन पत्नी रमेश अरोड़ा (50) के साथ गली में टहल रही थी।

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

acid attack on 2 womens by bike riders in kurukshetra

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां से गुजरे। उनमें से एक ने महिलाओं पर कोई गरम तरल पदार्थ फेंक दिया। शरीर में जलन का एहसास होने पर महिलाएं घर चली गई। कुछ देर बाद जलन अधिक बढ़ी तो उन्होंने परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

acid attack on 2 womens by bike riders in kurukshetra

आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं और उनके परिजनों से घटना का  ब्यौरा लिया।

विज्ञापन

दो महिलाओं पर ऐसिड फेंक कर भागे युवक

acid attack on 2 womens by bike riders in kurukshetra

रामकुमार, एसएचओ, शहर थाना, कुरुक्षेत्र ने बताया कि हरगोविंद नगर में दो महिलाओं पर एसिड फेंकने की सूचना मिली थी। दोनों महिलाएं अस्पताल में दाखिल कराई हैं। महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाइक सवार दो युवकों द्वारा एसिड फेंका जाना बताया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed