चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
जम्मू से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर कोच बस के सिरफिरे ड्राइवर की सनक के कारण जीटी रोड पर 40 यात्रियों की जान पर बन आई। वो चलती बस से कूद गया। देखिए, पूरा मामला।
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
सोची समझी रणनीति के तहत अंबाला के पास अपने सह चालक व कंडक्टर को बस से उतारने के बाद उसने तेज गति से बस दौड़ानी शुरू की और अंबाला-शाहाबाद के बीच मोहाड़ी के आगे बस से कूद गया। चालक विहीन बस बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
यात्री सुहेल सनाई (मृतक का चचेरा भाई) ने कहा कि वह जम्मू से दिल्ली के लिए प्राइवेट स्लीपर कोच बस में रविवार रात लगभग 11.30 सवार हुआ था। बस में लगभग 40 सवारियां थी। पंजाब में राजपुरा क्रॉस करने के बाद एक सवारी ने लघुशंका के चलते बस को रुकवाया। इसी बीच सवारियों और चालक-सहचालक में लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर कहासुनी हो गई।
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
बिफरे ड्राइवर ने सवारियों को धमकी दी कि उसके साथ लड़ने का अंजाम भुगतना होगा। उसने अपने सह चालक और कंडक्टर को अंबाला के पास उतार दिया और बस को दौड़ाने लगा। चार किलोमीटर आगे मोहड़ी के पास चालक बस से कूद गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में इशफाक अहमद डार निवासी फालछील जिला बड़गाम, कश्मीर की मौत हो गई।
चलती बस से कूदा ड्राइवर, खतरे में डालीं 40 लोगों की जान
हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शाहाबाद से हेल्पर्स सोसाइटी के सदस्य और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। मौके पर डीएसपी गुरमेल सिंह, एसएचओ राजेश कुमार, एएसआई गुलजार सिंह, नरेश पाल भी आ गए। बस को क्रेन की मदद से उठा कर रास्ता खुलवाया गया। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों से अस्पताल ले जाया गया।