{"_id":"628fd364303007264b0617b4","slug":"abhilasha-barak-from-haryana-becomes-indian-army-first-woman-combat-aviator","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Good news: कौन हैं कैप्टन अभिलाषा, जो बनीं सेना की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर, प्रेरक है इनकी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good news: कौन हैं कैप्टन अभिलाषा, जो बनीं सेना की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर, प्रेरक है इनकी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कैप्टन अभिलाषा बराक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के पंचकूला की रहने वालीं कैप्टन अभिलाषा बराक ने भारतीय सेना की पहली महिला कॉम्बैट एविएटर बन कर इलाके का नाम रोशन किया। पूरे प्रदेश को बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। सैन्य पृष्ठभूमि से संबंध रखने वालीं और सैन्य छावनियों में पली-बढ़ीं अभिलाषा को शुरू से रोमांचक जीवन का शौक था। उनके पिता कर्नल ओम सिंह बराक ने बताया कि उनके परिवार की पृष्ठभूमि सेना से जुड़ी है।
2 of 5
कैप्टन अभिलाषा बराक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी बेटी का जन्म बिल्गिंटन नीलगिरी ऊटी के समीप तमिलनाडु में हुआ था। उसका ज्यातार समय सैन्य छावनी क्षेत्र में ही बीता। 12वीं तक की पढ़ाई बेटी ने सनवार कसौली (हिमाचल प्रदेश) स्थित एक निजी स्कूल से करने के बाद बीटेक दिल्ली से किया। अभिलाषा का शुरू से रोमांचक जिंदगी की ओर झुकाव था।
3 of 5
कैप्टन अभिलाषा बराक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूलिंग के दौरान भी घुड़सवारी करना, कैंप में जाना और स्पोर्ट्स में हिस्सा लेना शामिल रहा। कर्नल ओम सिंह ने बताया कि वह 2011 में सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद 2013 में आईएमए में भाई की पासिंग आउट परेड देखने के बाद उनकी बेटी काफी प्रभावित हुई। इसके बाद बेटी की इच्छा सेना या वायुसेना में जाने की और तीव्र हुई। उसने दो बार वायुसेना में कोशिश की परंतु कद कम होने की वजह से फाइटर पायलट बनने में कामयाब नहीं हो पाई। हालांकि उसने दो बार टेस्ट पास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कैप्टन अभिलाषा बराक
- फोटो : @BhupinderShooda
इसके बाद 2018 में ओटीए, चेन्नई से अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी बेटी ने आर्मी एविएशन कॉर्प्स को चुना परंतु उस दौरान एविएशन में महिलाओं को जाने की मंजूरी नहीं थी लेकिन करीब दो साल बाद जब पायलटों के रूप में महिलाओं को शामिल करने की घोषणा हुई तो उनकी बेटी समेत 15 महिला अधिकारियों ने आवेदन किया जिसमें से दो का चयन हुआ। इसके बाद आगे की कार्रवाई में दूसरी अफसर भी बाहर हो गई और अंत में उनकी बेटी चयनित हुई।
विज्ञापन
5 of 5
कैप्टन अभिलाषा बराक
- फोटो : @BhupinderShooda
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया कि हरियाणा की जांबाज बेटी कैप्टन अभिलाषा बराक को भारतीय सेना की आर्मी एविएशन कोर की लड़ाकू पायलट के रूप में पहली महिला अधिकारी बनने पर बधाई व शुभकामनाएं। अभिलाषा की शानदार उपलब्धि ने प्रदेश और देश की बेटियों को सफलता की उड़ान के लिए प्रेरित किया है। पूरा प्रदेश गौरवान्वित है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।