{"_id":"58cbac494f1c1b443732a914","slug":"aamir-khan-will-visit-with-geeta-phogat-and-babita-phogat-in-dangal-of-one-crore-at-ambala-cantt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धाकड़ पहलवान बहनों के साथ अखाड़े में नजर आएंगे आमिर खान, रोमांचक 'दंगल' होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाकड़ पहलवान बहनों के साथ अखाड़े में नजर आएंगे आमिर खान, रोमांचक 'दंगल' होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Sat, 18 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
फौगाट परिवार के साथ आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब धाकड़ पहलवान बहनों के साथ अखाड़े में नजर आएंगे और लोगों को रोमांचक 'दंगल' देखने को मिलेगा।
महावीर फौगाट ने की आमिर खान की तारीफ
दरअसल, हरियाणा के अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में एक करोड़ ईनामी कुश्ती होने जा रही है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस के मौके पर 23 मार्च को इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आमिर खान को निमंत्रण भेजा गया था, जो स्वीकार हो गया है। गीता फौगाट और बबीता फौगाट को भी निमंत्रण भेजा गया है। बाबा रामदेव को बुलाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
आमिर खान के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा खेल विभाग एक करोड़ रुपये के भारत केसरी दंगल पर पांच करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। अतिथियों को वीआइपी सुविधाएं देने की तैयारी जोरों पर है। मुकाबलों का प्रसारण भी खेल विभाग की ओर से कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। खिलाड़ियों के रहने के लिए जहां होटल बुक कराए जा रहे हैं। वाटर प्रूफ और वातानूकूलित पंडाल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan
प्रतियोगिता में अंतरराराष्ट्रीय स्तर के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 49 वर्ष के बाद राष्ट्रीय स्तर का कुश्ती दंगल हो रहा है। इससे पहले वर्ष 1968 में दारा सिंह की कुश्ती हुई थी। इस दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान और रेलवे की टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को एक करोड़ रुपये, द्वितीय टीम को 50 लाख, तृतीय टीम को 25 लाख और चौथे स्थान वाली टीम को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
aamir khan
ओलंपिक खेलों के मापदंड के अनुसार खेल विभाग और कुश्ती संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे भारत-केसरी दंगल का शुभारंभ 21 मार्च को राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। 23 मार्च को दंगल के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। दंगल में तीनों दिन प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री, राज्य मंत्री और विधायक आदि मौजूद होंगे। डीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जाने वाले प्रबंधों की समीक्षा कर ली है।