Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vidhi Sharma melodious voice will resonate in Chandigarh on November 18.

Chandigarh News: 18 नवंबर को चंडीगढ़ में गूंजेगी विधि शर्मा की सुरीली आवाज

Thu, 12 Nov 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Vidhi Sharma melodious voice will resonate in Chandigarh on November 18.
ग्रैमी विजेता एल्बम डिवाइन टाइड्स में दे चुकी हैं आवाज, सूफी, गजल, भजन और लोक संगीत का होगा संगम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। अपनी दिलकश आवाज से पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध गायिका विधि शर्मा 18 नवंबर को चंडीगढ़ में सुरों की महफिल सजाएंगी। सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में शाम 6:30 बजे होने वाले कार्यक्रम का आयोजन सूही म्यूजिक और सरब सांझी फोरम की ओर से किया जाएगा। सूही म्यूजिक के प्रमुख जीएस जिम्मी और सरब सांझी फोरम के प्रमुख सीए गुरदीप सिंह ने कार्यक्रम का पोस्टर जारी कर इसकी जानकारी दी।

दिल्ली निवासी विधि शर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म पान सिंह तोमर, लिसन अमाया और रब्बा मैं क्या करूं के लिए पार्श्वगायन कर चुकी हैं। उन्होंने ग्रैमी विजेता एल्बम डिवाइन टाइड्स के टाइटल ट्रैक को भी आवाज दी है। उन्हें जीआईएमए अवार्ड और स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न पुरस्कार मिल चुका है। वह लेबनान और स्पेन के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी प्रस्तुति दे चुकी हैं। कार्यक्रम की थीम फ्रेश लिरिक्स, फ्रेश म्यूजिक डायरेक्शन, फ्रेश सिंगिंग है। गीत अश्क अम्बालवी ने लिखे हैं और धुनें जीएस जिम्मी ने तैयार की हैं। मंच संचालन श्रीया आनंद और शालिनी चौहान करेंगी। आयोजन का उद्देश्य मौलिक संगीत और नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed