{"_id":"a3c194e22e64df08b9590d075f9a90a6","slug":"aamir-khan-statement-on-intolerance-reaction-of-gurmeet-ram-rahim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असहिष्णु विवाद: अब गुरमीत राम रहीम ने आमिर से पूछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहिष्णु विवाद: अब गुरमीत राम रहीम ने आमिर से पूछा सवाल
Thu, 26 Nov 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
Updated Thu, 26 Nov 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
असहिष्णु विवाद: अब गुरमीत राम रहीम ने आमिर से पूछा सवाल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान पर विवादों में घिरे रहने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी कूद पड़े। आमिर से किया सवाल। देखिए तस्वीरों में।
असहिष्णु विवाद: अब गुरमीत राम रहीम ने आमिर से पूछा सवाल
2 of 5
अभिनेता आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान पर विवादों में घिरे रहने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम भी कूद पड़े। आमिर से किया सवाल। डेरा सच्चा सौदा सिरसा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि आमिर खान को बताना चाहिए कि कौन सा देश है जो रहने लायक है। यहां (भारत) सब मिलजुल कर रहते हैं और इससे बेहतर देश और कोई हो नहीं सकता।
असहिष्णु विवाद: अब गुरमीत राम रहीम ने आमिर से पूछा सवाल
3 of 5
वे बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के अवतार दिवस पर सच खंड हॉल में आयोजित विभिन्न शिविरों का उद्घाटन से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भारत का झंडा नहीं लहराने दिया जाता है। यह भारत ही है जहां पर लोग पाकिस्तान का झंडा लहरा देते हैं। ऐसा किसी अन्य देश में नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असहिष्णु विवाद: अब गुरमीत राम रहीम ने आमिर से पूछा सवाल
4 of 5
उन्होंने कहा कि यहां सभी लोग मिलजुलकर रहते हैं। ऐसा किसी और देश में देखने को नहीं मिलता। कुछ मंत्रियों और विधायकों द्वारा आमिर खान को जाकर पाकिस्तान में बसने की सलाह संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि यह नेताओं की निजी राय रो सकती है। इस देश का संविधान सबसे के लिए समान है और संविधान ऐसा नहीं कहता।
विज्ञापन
असहिष्णु विवाद: अब गुरमीत राम रहीम ने आमिर से पूछा सवाल
5 of 5
भारतीय युवाओं का आईएसआईएस की ओर बढ़ते रूझान पर उन्होंने कहा कि जेहाद नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है बुराई से युद्ध करना ही जेहाद है। अगर व्यक्ति स्वयं की बुराई से लड़ रहा है तो यह भी जेहाद है किसी की हत्या करना जेहाद नहीं है। बच्चों को गुमराह कर आतंकवाद के रास्ते पर ले जा रहा है ऐसे में माता पिता की जिम्मेदार है कि वे बच्चो की निगरानी करे और उनके लिए समय निकाले उसे संस्कार दें ताकि वह गुमराह न हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।