लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
कैथल की नई अनाज मंडी में दो आढ़तियों को गोली मार कर पौने दो लाख लूट लिए। एक आढ़ती ने दम तोड़ दिया। बाजार बंद हो गए। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
मृतक 24 वर्षीय आढ़ती लूट का शिकार हुए आढ़ती की मदद के लिए आया था कि लुटेरे ने उसकी छाती में सीधी गोली दाग दी। घटना के बाद नई अनाज मंडी के आढ़तियों सहित व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने एकत्रित होकर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ की।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
घटना के अनुसार नई अनाज मंडी में आढ़ती लक्ष्मीनारायण मंडी में ही स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से 1 लाख 70 हजार रुपये की राशि निकलवाकर मंडी के टेलीफोन एक्सचेंज की ओर के गेट की ओर स्थित अपनी दुकान में पहुंचा था। वह इस राशि को अपने गल्ले में रख ही रहा था कि मुंह पर कपड़ा बांधे हुए एक युवक हाथ में रिवॉल्वर लिए हुए आया तथा उसने आते ही गोली दाग दी, जो लक्ष्मीनारायण के हाथ में लगी।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
उस युवक ने रुपयों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्मीनारायण ने काफी संघर्ष किया तथा शोर मचा दिया। इसी बीच युवक रुपयों का थैला छीनकर दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगा तो पड़ोस की दुकान में से 24 वर्षीय युवक मुनीष आया तथा उसने लूटेरे को पकड़ने का प्रयास किया।
लूटपाट के बाद आढ़ती को गोलियों से भूना, बाजार बंद
वह लुटेरे की बाइक के सामने खड़ा होकर उसे पकड़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच लुटेरे ने खुद को घिरता देखकर मुनीष पर गोली दाग दी, जो उसकी छाती में जा लगी, वहीं एक गोली नीचे सड़क में लगी। इसके बाद लुटेरा बाइक पर सवार होकर अग्रवाल धर्मशाला की ओर फरार हो गया।