रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?
हाल ही में हुई एक रिसर्च में लाइफ पार्टनर को लेकर युवाओं की बेहद चौंकाने का खुलासा हुआ। आप भी पढ़िए रिसर्च तस्वीरों में। रिपोर्टः विनीत तोमर, रोहतक
रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?
जीवनसाथी...। एक ऐसा रिश्ता जिसमें न सिर्फ बेपनाह मोहब्बत और अटूट विश्वास होता है, बल्कि एक दूसरे पर जान निसार करने का जज्बा भी। विश्वास की डोर इतनी मजबूत कि सात जन्मों तक रिश्ते को निभाने की कसमें खाई जाती हैं। लेकिन अब यह विश्वास डगमगाने लगा है।
रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?
आज की युवा पीढ़ी के लिए यह रिश्ता गुड्डे-गुडियों के खेल सा हो गया है। एमडीयू के मनोविज्ञान विभाग की ओर से किए गए काउंसिलिंग सर्वे की रिपोर्ट के ताजा नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस सर्वे में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं का विश्वास अब अपने ‘साथी’ के प्रति कच्चा हो गया है।
रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?
रिपोर्ट के अनुसार 20 से 30 आयु वर्ग के 50 फीसदी युवाओं को यह यकीन नहीं है कि उनकी भावी जीवनसंगिनी जीवन रूपी दरिया में उनकी कस्ती को पार लगाएगी या नहीं। पारिवारिक रिश्तों की यह गांठ उम्र बढ़ने के साथ ओर भी ढीली हो रही है। 55 से 60 की उम्र वाले कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो परिवार के बीच रहकर भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
रिसर्च: लाइफ पार्टनर को लेकर 18+ की सोच चौंकाने वाली?
दरअसल, फरवरी में एमडीयू में फॉग फेस्टिवल हुआ। इस फेस्टिवल में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमृता यादव के निर्देश पर करीब 560 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों से उनकी लाइफ, कोगनिटेव टेस्ट, बॉडी मॉस टेस्ट और पर्सनलिटी को लेकर पूछा गया।