फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए मां का अनोखा मंदिर, जहां उन्हें लगाया जाता है शराब और मांस का भोग

Fri, 31 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 31 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
a unique temple of maa bhadrakali at amritsar, people serve prasad of wine and non veg
अमृतसर का भद्रकाली मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के मौके पर हम आपको माता के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं, जहां उन्हें मानने और पुण्य पाने के लिए लोग 'घोर पाप' करते हैं। देखिए तस्वीरों में।
a unique temple of maa bhadrakali at amritsar, people serve prasad of wine and non veg
अमृतसर भद्रकाली मंदिर
ये मंदिर है अमृतसर में 1500 वर्ष पुराना प्राचीन माता भद्रकाली मंदिर। मंदिर को 1500 वर्ष पूर्व शंकराचार्य ने बनाया था। वह माता काली के भगत थे। मंदिर की सेवा महंतों की 16वीं पीढ़ी कर रही हैं। मंदिर की देखरेख का जिम्मा अब चंदन देवी पर है।
a unique temple of maa bhadrakali at amritsar, people serve prasad of wine and non veg
अमृतसर भद्रकाली मंदिर
चंदन देवी ने बताया कि यह मंदिर विश्व में एक ऐसा मंदिर है, जिसमें मां भद्रकाली की पीठ पर माता वैष्णो देवी का मंदिर है हालांकि इसके अलावा ऐसे हिमाचल प्रदेश के कल्लू व पाकिस्तान के लाहौर में स्थित हैं। लेकिन इस तरह दो माताओं का इकट्ठा मंदिर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
a unique temple of maa bhadrakali at amritsar, people serve prasad of wine and non veg
अमृतसर भद्रकाली मंदिर
चंदन देवी बताती हैं कि इस मंदिर में हर साल मई माह में मेला लगता है, जो एक महीना चलता है। इस मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु मां के दर पर माथा टेकने और मन्नत मांगने के लिए आते है। इस दौरान मेले में शराब और मांस का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
a unique temple of maa bhadrakali at amritsar, people serve prasad of wine and non veg
नवरात्र पर मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही
चंदन देवी ने बताया कि मंदिर में शराब व मांस का ही प्रसाद चढ़ेगा, यह मंदिर की एक पुरानी परंपरा है। मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु प्रसाद के रुप में मीट व शराब चढ़ाते हैं। बाद में जो श्रद्धालु इसे लेने के इच्छुक हो उन्हें बांट दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed