देश के इस एक और 'खली' को देखिए। मात्र 14 साल का है और इसकी हाइट वजन जानकर द ग्रेट खली भी चौंक जाएंगे, लेकिन वह WWE में नहीं बास्केटबाल में दम दिखाएगा और पूरी दुनिया देखेगी।
2 of 5
बास्केट बॉल प्लेयर अमर संधू एनबीए के लिए खेलेगा
हम बात कर रहे हैं पंजाब के जालंधर निवासी अमन संधू की। एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) में सतनाम सिंह भामरा के बाद 14 साल के अमान ने पंजाब का और देश का सिर ऊंचा किया है। 6 फीट 10 इंच के अमन का सिलेक्शन एनबीए में हो गया है। फिलहाल अमन एनबीए की नोएडा अकादमी में चार साल तक ट्रेनिंग करेगा।
3 of 5
बास्केट बॉल प्लेयर अमर संधू एनबीए के लिए खेलेगा
बता दें कि एनबीए के लिए देश भर से 21 बच्चे चुने गए हैं। इनमें अमन का रैंक नंबर एक है। अमान का वजन 127 किलोग्राम है। अमन के पिता गुरशरणजीत सिंह संधू एसीपी हैं। वे भी 4 साल इंडियन बॉस्केटबॉल टीम के कप्तान रहे। अमन के पिता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनके बेटे को इटली में इंटरनेशनल गेम्स में खेलने जाना था, लेकिन चोट के कारण वह जा नहीं पाया।
4 of 5
बास्केट बॉल प्लेयर अमर संधू एनबीए के लिए खेलेगा
इससे बेटा निराश हो गया, लेकिन हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब पता चला कि अमन को एनबीए के लिए चुन लिया गया है। गुरशरण बताते हैं कि अमन अब पूरी तैयारी में जुट गया है। वह सुबह 7 से 8 बजे तक प्रैक्टिस करता है, फिर प्रोटीन शेक पीता है। प्रैक्टिस से लौटकर उबला हुआ चिकन व ब्रैड सैंडविच लेता है। रोस्ट के बाद डेढ़ बजे जिम जाता है।
5 of 5
बास्केट बॉल प्लेयर अमर संधू एनबीए के लिए खेलेगा
अमन बताते हैं कि वे जिम में दो घंटे एक्सरसाइज के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे पीएपी ग्राउंड में प्रैक्टिस के लिए दोबारा निकल जाते हैं। डाइट में चिकन सैलेड, जूस व काबर्ज़ लेता है। अमन ने बताया कि उनकी फैमिली में सभी बास्केटबॉल प्लेयर हैं। पिता गुरशरणजीत सिंह (हाइट 6.10 इंच) नेशनल टीम के कैप्टन रहे। मां राजिंदर कौर (हाइट 6.1 इंच) नेशनल खेलीं, बहन आकर्षण (हाइट 6.2 इंच) इंडिया अंडर-19 टीम में खेल रही है।