नोटबंदी के बाद देश में जारी किए गए 500, 2000 और 200 के नए नोट को लेकर यह खबर आपके होश उड़ा देगी, साल 2018 में जरा संभल कर रहें।
दरअसल, 2017 के आखिर में पंजाब में जाली करेंसी के तीन बड़े मामले पकड़े जाने के बाद इस नेटवर्क को खंगालने में जुटी खुफिया एजेंसियों के सामने हैरान करने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। देश में जिन नए नोटों के बाजार में आने की अभी चर्चा ही चल रही है, जाली करेंसी छापने वालों ने उनकी नकल भी तैयार कर ली है। इस काम के लिए तस्करों को सोशल मीडिया से फायदा हुआ है।
3 of 10
money
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
जहां हाल ही में बाजार में आए 200 रुपये के नोट की फोटो काफी पहले से चल रही थी। इसी तरह नए आने वाले 1000 रुपये के नोट की फोटो भी एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में भेजी जा रही है। खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि तस्करों ने इन फोटो को उठाकर अपना काम शुरू कर दिया है। अब चिंता इस बात की है कि जैसे ही सरकार 1000 रुपये का नया नोट बाजार में उतारेगी, उसका नकली नोट भी तुरंत ही बाजार में आ सकता है।
जबकि इस नए नोट की पहचान आम लोगों को तुरंत नहीं होगी। पिछले साल देश में नोटबंदी के बाद पाकिस्तान से नकली करेंसी आने की घटनाएं लगभग रुक गई थीं। लेकिन बीते सप्ताह पंजाब में सामने आए मामलों में से एक में तो स्थानीय अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, लेकिन दूसरे मामले में नकली करेंसी के तस्करों का खेल उजागर हुआ है। पाकिस्तान का हाथ होने के संकेत मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने बीएसएफ और इंटेलिजेंस को भी अलर्ट कर दिया है।
इसके साथ ही राज्य पुलिस और इंटेलिजेंस विंग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। जाली करेंसी का तीसरा मामला मोहाली जिले के जीरकपुर में 2000 के जाली नोटों की 70 हजार रुपये मूल्य की करेंसी की बरामदगी का है। नकली नोटों की लगातार बरामदगी से यह साफ हो गया है कि बाजार में 500 व 2000 रुपये के नए नोटों की जाली करेंसी पहुंचने लगी है।