फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन बाइक सवारों को ट्राले ने कुचला, देखिए तस्वीरें

Mon, 31 Aug 2015 08:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Mon, 31 Aug 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन

तीन बाइक सवारों को ट्राले ने कुचला, देखिए तस्वीरें

5 people dead in horrible road accident

राखी बांधने के लिए जा रहे थे कि मौत खींचकर ले गई और तीन परिवारों में खुशियों की बजाय मातम का माहौल छा गया। तस्वीरों में पूरा मामला।

तीन बाइक सवारों को ट्राले ने कुचला, देखिए तस्वीरें

5 people dead in horrible road accident

हादसा हरियाणा के नारनौल में गांव गोद बलाहा के पास हुआ। ट्राले ने तीन बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया।

तीन बाइक सवारों को ट्राले ने कुचला, देखिए तस्वीरें

5 people dead in horrible road accident

नारनौल निवासी कमल (42) अपनी पत्नी कृष्णा (35) और बेटी कविता (11) के साथ ससुराल जा रहा था। दूसरी बाइक पर राजेश देवी (45) पत्नी मंगतूराम अपने बेटे नवीन (22) के साथ जा रही थी। तीसरी बाइक पर नारनौल का राहुल (25)अपनी मामी ललिता (30) और ममेरे भाई हेमंत (12) के साथ सिंघाना जा रहा था। तीनों बाइक सवार गोद बलाहा से आगे निकले ही थे कि सामने से विपरीत दिशा से आ रहे ट्राला चालक ने उन्हें कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बाइक सवारों को ट्राले ने कुचला, देखिए तस्वीरें

5 people dead in horrible road accident

हादसे में कमल, नवीन और राजेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल, ललिता, हेमंत, कृष्णा देवी और कविता गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर कविता, कृष्णा और राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल कविता ने बहरोड़ में दम तोड़ दिया। राहुल की भी अस्पताल में मौत हुई।

विज्ञापन

तीन बाइक सवारों को ट्राले ने कुचला, देखिए तस्वीरें

5 people dead in horrible road accident

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ट्राला चालक दुघर्टनास्थल से कुछ दूरी पर ट्राले को खड़ा करके काफी समय से शराब पी रहा था। एकाएक उसने ट्राला दौड़ाया और मोती वाले कुएं के सामने स्थित आरा मशीन की विपरीत दिशा में जाकर गोद बलाहा से पचेरी की ओर जा रहे तीन बाइक सवारों को कुचल दिया। ट्राला सड़क से उतरकर लकड़ी के बुरादे में धंस गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed