फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पल में खत्म हो गया परिवार, एक साथ जलीं 11 चिताएं, मची चीख पुकार

Sun, 19 Feb 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 19 Feb 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
funeral of eleven people killed in accident at firozpur, punjab
हादसे में 11 लोगों की मौत, तरनतारन में हुआ अंतिम संस्कार
शमशान घाट में उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक सा​थ 11 लोगों का अंतिम संस्कार किया है। माहौल इतना गमगीन था कि हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया।
funeral of eleven people killed in accident at firozpur, punjab
हादसे में 11 लोगों की मौत, तरनतारन में हुआ अंतिम संस्कार
पंजाब में तरनतारन के गांव पलासौर के रहने वाला एक परिवार हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसा फिरोजपुर के मक्खू में गांव पिंड बहक पछाड़िया के पास वीरवार को कोयले से भरे ओवरलोडेड ट्राला के बेकाबू होकर कार पर पलटने से हुआ था। मरने वाले सभी रिश्तेदार थे और जीरा के पास स्थित धार्मिक स्थल से मत्था टेकने के बाद लौट रहे थे।
funeral of eleven people killed in accident at firozpur, punjab
हादसे में 11 लोगों की मौत, तरनतारन में हुआ अंतिम संस्कार
दूसरी ओर पता चला है कि मरने वाला परिवार उसी दलित नेता सुरजीत सिंह का था, जिसकी कुछ दिन पहले अकाली सरपंच ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद घर में सुख शांति के लिए सुरजीत के परिवार के लोग जीरा के गांव महियां वाला कलां में भगत दूनी चंद की याद में बने धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने गए थे। वहां से लौटते वक्त ये हादसा हो गया और परिवार के दस लोगों सहित 11 की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
funeral of eleven people killed in accident at firozpur, punjab
हादसे में 11 लोगों की मौत, तरनतारन में हुआ अंतिम संस्कार
बता दें कि गांव के लोग अभी सुरजीत सिंह की मौत होने के बाद सदमें से अभी उभरे नहीं थे कि उसके पूरे परिवार के साथ इतना बड़ा हादसा होने से पूरे गांव पलासौर में मातम पसर गया। पूरा गांव गम में डूबा हुआ है, वहीं इस संबंध में एसएसपी हरजीत सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में पुलिस कांस्टेबल जतिंदर सिंह भी जख्मी हुआ है, जिसे सुरजीत की हत्या के बाद परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन
funeral of eleven people killed in accident at firozpur, punjab
हादसे में 11 लोगों की मौत, तरनतारन में हुआ अंतिम संस्कार
हादसे में सतनाम सिंह, उसकी पत्नी रणजीत कौर और बेटों सुखचैन सिंह, मनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बेटियां मुस्कानप्रीत सुमनप्रीत और लवदीप सिंह जख्मी हैं। अन्य मरने वालों में मां-बेटा रणजीत कौर, राजिंद्र सिंह, राजवंत कौर, मनजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, महिंदर कौर और हरमनप्रीत कौर शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाशों की हालत काफी खराब थी। वहीं घायलों को लोगों ने ही अस्पताल तक पहुंचाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed