फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: 6 साल के बेटे ने नमन करके पिता को मुखग्नि दी, देख फूट-फूट कर रोई मां-दादी

Mon, 09 Apr 2018 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Mon, 09 Apr 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
39 Indians Killed in Iraq, Kamaljit Singh Funeral in Hoshiarpur
कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार
6 साल के मासूम ने पिता की चिता को मुखग्नि दी, यह देखकर मां का कलेजा फट गया और दादी भी फूट-फूट कर रोने लगी, दर्दनाक तस्वीरें।
39 Indians Killed in Iraq, Kamaljit Singh Funeral in Hoshiarpur
कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार
खिलौने थामने की कच्ची उमर में छह साल के मनप्रीत ने नन्हे हाथों से इराक में आईएस के हाथों मारे गए पिता कमलजीत के अवशेषों को मुखाग्नि दी तो गांव छावनी कलां के श्मशान घाट पर मौजूद हर दिल रो पड़ा। होशियारपुर के छावनीकलां (बंगला) गांव के कमलजीत सिंह के अवशेष मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब ताबूत में बंद होकर जब गांव पहुंचे तो परिजनों की चीत्कार गूंजने लगी।
39 Indians Killed in Iraq, Kamaljit Singh Funeral in Hoshiarpur
कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार
कमलजीत की मां सुधबुध खो बैठतीं तो कमलजीत के दो बच्चे हैरत और घबराहट से कभी मां तो कभी दादी का मुंह देखने लगते। ताबूत में कमलजीत के अवशेष देख पत्नी हरविंदर कौर, मां संतोष कुमार व पिता प्रेम सिंह संभाले नहीं संभल रहे थे। करीब 2 घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे एसडीएम जतिंदर जोरावर, तहसीलदार अरबिंद प्रकाश वर्मा, विधायक सुंदरशाम अरोड़ा, की मौजूदगी में मनप्रीत सिंह ने पिता कमलजीत को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
39 Indians Killed in Iraq, Kamaljit Singh Funeral in Hoshiarpur
कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार
छोटे भाई परमिंदर ने परिवार को संभाला
छावनीकलां में पति कमलजीत सिंह के ताबूत को देख पत्नी हरविंदर कौर सुध बुध खो बैठी। दोनों बच्चे मनप्रीत सिंह व सिमरजीत कौर का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। डबडबाई आंखों से शून्य में ताकते पिता प्रेम सिंह व मां संतोष कुमारी उस घड़ी को बार-बार कोस रहे थे, जब उन्होंने बेटे कमलजीत को इराक के लिए विदा किया था। छोटे भाई परमिंदर सिंह आंखों से बह रहे आंसुओं को रोक परिवार को सांत्वना दे रहे थे।
विज्ञापन
39 Indians Killed in Iraq, Kamaljit Singh Funeral in Hoshiarpur
कमलजीत सिंह का अंतिम संस्कार
ताबूत में पिंजर व कपड़े देख परिजनों की फूट पड़ी रूलाई
हालांकि प्रशासन के अधिकारियों ने ताबूत खोलने से मना किया हुआ था। सरकार की तरफ से इस बारे में सख्त आदेश दिया गया था, लेकिन परिजनों की जिद के आगे प्रशासन की नहीं चली। श्मशानघाट में जब ताबूत खोला गया तो परिजनों की फिर रुलाई फूट पड़ी। ताबूत में हड्डियों के टुकड़े के साथ कमलजीत के कपड़े भी थे, जिसे परिजनों ने पहचान कर बताया कि यह कपड़े कमलजीत के ही हैं। परिजनों ने रोते हुए कहा कि आखिरी कमलजीत से 15 जून 2014 को अंतिम बार बात हुई थी। अंतिम बार उसे देखने की हसरत भी रह गई। सारी जिंदगी दिल को यह बात कचोटती रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed