फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल, तस्वीरें

Fri, 15 Apr 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 15 Apr 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
18 skeletons unearthed from rakhi garhi, rakhi garhi hisar, hadappa culture
राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल - फोटो : फाइल फोटो
हड़प्पाकालीन संस्कृति को लेकर राखी गढ़ी फिर सुर्खियों में है। खुदाई में अब तक 18 कंकाल मिलने से पुरातत्व विभाग को बड़ी सफलता मिली है।

राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल, तस्वीरें

18 skeletons unearthed from rakhi garhi, rakhi garhi hisar, hadappa culture
राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल - फोटो : फाइल फोटो
सभी कंकालों को डीएनए टेस्ट के लिए पूना भेजा जाएगा, उसके बाद पता चल पाएगा कि हड़प्पा संस्कृति के लोग कैसे होते थे। यहां पर दो दिन पहले चार नर कंकाल मिले थे। जिन्हें 5 हजार साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं बुधवार को यहां 9 एकड़ में फैला कब्रिस्तान मिला है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार तक 15 नर कंकाल मिल चुके थे और बुधवार को तीन और नर कंकाल मिले हैं। इतनी बड़ी मात्रा में कंकाल मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल, तस्वीरें

18 skeletons unearthed from rakhi garhi, rakhi garhi hisar, hadappa culture
राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल - फोटो : फाइल फोटो
पिछले काफी दिनों से राखी गढ़ी की साइट नंबर सात पर खुदाई का कार्य चला हुआ है, जिसमें अब तक 18 नर कंकाल मिल चुके हैं। इतनी बड़ी मात्रा में मिले नर कंकाल हड़प्पाकालीन संस्कृति के अनेक राज खोलने का काम करेंगे। खुदाई के दौरान 15 नर कंकाल अच्छी स्थिति में मिले हैं, जबकि तीन कंकाल बिल्कुल खराब हालत में मिले हैं। कंकालों के पास अलग-अलग संख्या में मिट्टी के बर्तन भी रखे हुए मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल, तस्वीरें

18 skeletons unearthed from rakhi garhi, rakhi garhi hisar, hadappa culture
राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल - फोटो : फाइल फोटो
पास में रखे बर्तनों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उस समय जिस भी व्यक्ति की मृत्यु होती थी, उसके पास बर्तनों में खाने का सामान डालकर भी रखा जाता था। इन कंकालों को फिलहाल किसी सुरक्षित जगह पर ही रखा गया है। इन्हें जल्द ही डेक्कन यूनिवर्सिटी पूना भेजा जाएगा। जहां पर इन कंकालों का डीएनए टेस्ट किया जाएगा। डीएनए टेस्ट से पता चलेगा कि ये लोग किस तरह के  होते थे और खाने में किन किन पदार्थों का प्रयोग करते थे। 
विज्ञापन

राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल, तस्वीरें

18 skeletons unearthed from rakhi garhi, rakhi garhi hisar, hadappa culture
राखी गढ़ी की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने 18 नर कंकाल - फोटो : फाइल फोटो
पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक एसपी चालिया ने बताया कि टीले नंबर सात पर कुछ नर कंकाल मिले हैं। इन कंकालों को डीएनए के लिए पूना ले जाया जाएगा। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि ये कंकाल कितने वर्ष पुराने हैं और वो लोग खाने-पीने में किन वस्तुओं का प्रयोग करते थे। हालांकि सभ्यता के समय को देखते हुए इन्हें पांच हजार साल पुराना माना जा रहा है, लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। इससे पहले चार कंकाल मिले थे। इनमें से एक बच्चे और एक वृद्ध महिला का कंकाल था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed