फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहर में मिली 15 लाशें बनी पुलिस के लिए सिरदर्द

Wed, 05 Apr 2017 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना(हरियाणा) Updated Wed, 05 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
15 dead bodies found from bhakra canal at narwana
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त - फोटो : अमर उजाला
नहर की सफाई की जा रही थी तो एक लाश मिलने से सभी सभी दंग रह गए लेकिन एकाएक 15 लाशें निकल आई, जो अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। 
15 dead bodies found from bhakra canal at narwana
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
सिरसा ब्रांच नहर में मिली 15 शवों में से अब तक सिर्फ दो शवों की ही शिनाख्त हो पाई है। शिनाख्त के बाद दोनों शवों की आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया है। शिनाख्त के दौरान पंजाब पुलिस और सदर पुलिस मौजूद रही। सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि जिन दो शवों की शिनाख्त हुई है वह पंजाब के सामाना और पटियाला से बहकर नरवाना पहुंची है। उन्होंने बताया कि एक शव पटियाला निवासी कर्मजीत और दूसरा सामाना निवासी हैप्पी की है। 
15 dead bodies found from bhakra canal at narwana
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया है। सामाना निवासी मृतक हैप्पी के परिजनों ने बताया कि हैप्पी 11 मार्च को घर से किराना की दुकान पर गया था। उसी दिन से वह लापता था। हैप्पी के पिता अमीर चंद ने कहा कि शव बुरी तरह सड़ चुका है लेकिन शव की एक बाजू पर हैप्पी व दूसरी बाजू पर सांप का निशान होने के कारण ही पहचान हुई। वही नागरिक अस्पताल में मौजूद 13 शवों की शिनाख्त के लिए हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ से काफी लोग आ रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
15 dead bodies found from bhakra canal at narwana
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
शवों के कारण नागरिक अस्पताल में फैली दुर्गंध 
नागरिक अस्पताल में बने पोस्टमार्टम रूम के एक ही कमरे में बिना किसी फ्रीजर के गली सड़ी हालत में लाशें रखी गई हैं। लाशों की  बदबू इतनी फैल गई है कि कोई भी आदमी कमरे में घुसकर लाशों की शिनाख्त करने में दिक्कत महसूस करता है। लाशों को रखने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। न कोई डीप फ्रीजर की व्यवस्था है और न ही कोई बर्फ डाली गई। पोस्टमार्टम रूम में लाइट की भी खास सुविधा नहीं है। 
 
विज्ञापन
15 dead bodies found from bhakra canal at narwana
नहर में मिली 15 शवों में से दो की शिनाख्त
रोज दर्जनों परिवार पहुंच रहे शव देखने
पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से लोग अपने खोए लोगों को पहचान के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे हैं, लेकिन एक साथ इतने शव मिलने और उनकी हालत गली-सड़ी होने के कारण इनकी पहचान संभव नहीं हो पा रही है, जो कि पुलिसवालों के लिए सिरदर्द बन गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed