फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बच्ची के साथ हुआ कुछ ऐसा कि FB पोस्ट और वीडियो हो गई वायरल, देखिए

Sun, 19 Nov 2017 04:50 PM IST
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
लखवीर सिंह लक्की/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 19 Nov 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
12 years old girl paro story viral on facebook, facebook post viral
12 साल की लड़की की आपबीती वायरल
12 साल की यह बच्ची सड़क बैठी रो रही थी, लोगों ने पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना बताई। अब लड़की की आपबीती वाली पोस्ट वायरल और वीडियो वायरल हो रही है।
12 years old girl paro story viral on facebook, facebook post viral
12 साल की लड़की की आपबीती वायरल
मामला पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का है। पोस्ट और वीडियो वायरल होने के बाद तुंरत एक्शन लिया गया और बच्ची को इंसाफ दिलाया गया। वहीं इस घटना की लोगों ने भी काफी निंदा की है। हुआ यूं कि शनिवार को गुरुद्वारा साहिब के सामने पारो नामक किशोरी रो रही थी। इस दौरान दो दोस्तों के साथ वहां माथा टेकने पहुंचे बरनाला के गांव असपाल कलां से मनजीत सिंह ने किशोरी के पास जाकर रोने की वजह पूछी।
12 years old girl paro story viral on facebook, facebook post viral
12 साल की लड़की की आपबीती वायरल
पारो ने बताया कि उसके दो छोटे भाई हैं और घर में मां-बाप दोनों बीमार हैं। उसे घर का खर्च उठाना पड़ा रहा है। उसने रोते हुए बताया कि मैंने स्वीट कैंडी बेचकर दो सौ रुपये कमाए। रेहड़ी फड़ी वाला ठेकेदार का कारिंदा उससे सौ रुपये की पर्ची काट ले गया। पारो की बात सुनने के बाद मनजीत और उसके दोस्तों ने पारो से तीन और स्वीट कैंडी खरीद ली। उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी और पारो की कहानी बयां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12 years old girl paro story viral on facebook, facebook post viral
12 साल की लड़की की आपबीती वायरल
पोस्ट आगे शेयर होती गई और यह बात गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब का प्रबंधन देख रहे मैनेजर गुरदीप सिंह के पास पहुंच गई। मैनेजर भाई गुरदीप सिंह ने गुरुद्वारा के बाहर रेहड़ी फड़ी लगाने वाले बच्चों की पर्ची न काटने का संज्ञान लिया है। उन्होंने पारो की पर्ची काटने वाले ठेकेदार को भी फटकार लगाई है। मैनेजर ने पारो को अपने दफ्तर में बुला लिया और अपना मोबाइल नंबर, दफ्तर का पता देकर कहा कि अगर उससे किसी ने भी पर्ची काटी है तो वह उस व्यक्ति को लेकर यहां आ जाए।
विज्ञापन
12 years old girl paro story viral on facebook, facebook post viral
Facebook
अब पारो गुरुद्वारा साहिब के सामने पर्ची कटने के डर के बिना फड़ी लगा सकेगी। वहीं मैनेजर ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के बेहतर प्रबंधन के लिए ठेकेदार को उन्होंने तुरंत फोन पर लताड़ा। उन्होंने कहा कि दोबारा गुरु घर में किसी भी बच्चे की रेहड़ी फड़ी की पर्ची ना काटी जाए। इस पर ठेकेदार गुरचरन सिंह ने सहमति जताते हुए मैनेजर गुरदीप सिंह को भरोसा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed