फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'न मैं पाकिस्तानी, न हिन्दुस्तानी, मैं एक इंसान हूं' जेल से निकलकर भावुक हुई मासूम

Mon, 13 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Mon, 13 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
11yr old Pak national Hina released from Amritsar jail along with mother Fatima
जेल से रिहा हुई पाकिस्तानी लड़की हिना
मैं न तो पाकिस्तानी हूं और न ही हिन्दुस्तानी, मैं एक इंसान हूं और जीने का हक रखती हूं। जेल की चारदिवारी से पहली बार बाहर की दुनिया देखने निकली मासूम भावुक हो गई।
11yr old Pak national Hina released from Amritsar jail along with mother Fatima
जेल से रिहा हुई पाकिस्तानी लड़की हिना
बात हो रही है, 11 साल की मासूम हिना की। हिना आज अमृतसर सेंट्रल जेल से रिहा हो गई और इसके साथ 11 साल में पहली बार उसके कदम बाहर की दुनिया में पड़े। हिना के साथ उसकी मां फातिमा और आंटी मुमताज भी रिहा हुई, जबकि उसकी नानी रशिदा बेगम की जेल में ही मौत हो गई थी।
11yr old Pak national Hina released from Amritsar jail along with mother Fatima
pakistani girl heena
जेल से रिहा होने के बाद हिना काफी खुश नजर आई। वहीं उसकी मां फातिमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि मोदी साहब ने मामले को खासतौर पर लिया, इसके लिए उनकी शुक्रगुजार हूं और भारत देश को नमन करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11yr old Pak national Hina released from Amritsar jail along with mother Fatima
pakistani girl heena
हिना की रिहाई के लिए प्रयासरत वकील नवजोत कौर चब्बा ने बताया कि फातिम, उसकी मां रशिदा बेगम और मुमताज नाम की एक महिला को साल 2006 में अटारी रेलवे स्टेशन पर हेरोइन की तस्करी केस में पकड़ा गया था। 2015 में रशिदा बेगम की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
11yr old Pak national Hina released from Amritsar jail along with mother Fatima
heena
हिना की मां व मौसी की सजा पूरी हो चुकी है। वहीं हिना को पाकिस्तान भेजने के लिए जुर्माने की रकम करीब चार लाख रुपये सरबत दा भला समाजसेवी संस्था ने जमा करा दी है। उसके दस्तावेज पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास अधिकारियों को भेजे गए थे। सभी औपचारिकताएं पूरी हो गईं और आज हिना रिहा हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed