फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार जेल से निकली मासूम हिना ने मां से पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर रो देंगे

Sun, 19 Nov 2017 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 19 Nov 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
11 years old pak national hina asked emotional question to mother fatima
जेल से रिहा हुई पाकिस्तानी लड़की हिना
11 साल में पहली बार जेल से बाहर आई हिना ने मां से ऐसा सवाल पूछ डाला, जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए और मां का जवाब सुनकर आप भी रो देंगे।
11 years old pak national hina asked emotional question to mother fatima
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
अमृतसर जेल से रिहाई के बाद हिना और उसकी मां फातिमा अटारी बॉर्डर की तरफ बढ़ रही ​थी कि बच्ची ने पूछा- अम्मी, क्या हमें अब्बू लेने के लिए आएंगे? सवाल सुनकर एक बार फातिमा चुप हो गई, फिर बोली...बेटा कौन आता है हमें लेने के लिए। हिना यह सुनकर चुप हो गई और उसके कदम बॉर्डर के तरफ बढ़ गए। यह सवाल जवाब सुनकर एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा व समाज सेवक नवजेत सिंह की आंखें भी नम हो गईं।
11 years old pak national hina asked emotional question to mother fatima
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
हिना और उसकी मां के लिए मसीहा बनी वकील नवजोत ने बताया कि पिछले छह महीने से हिना की रिहाई को लेकर भारत-पाक के बीच वार्तालाप हो रही थी। मामला तब अटक गया जब हिना के परिजनों ने पाक से पैगाम भिजवाया कि हिना व अन्यों की रिहाई के लिए उनके पास पैसे (चार लाख की रकम) नहीं हैं। यह पैगाम मिलने के बाद हिना को पाक पहुंचाने की बीड़ा उठाने वालों ने जुर्माने की रकम भरकर हिना की रिहाई का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 years old pak national hina asked emotional question to mother fatima
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
वकील नवजोत ने बताया कि हिना के अब्बू असगर अली छोटा-मोटा काम करते हैं। गरीबी के कारण वह हिना व बाकी परिजनों को जेल से रिहा करवाने के लिए चार लाख की रकम नहीं जमा करवा सके तो अमृतसर की गैरसरकारी संस्था ‘सब दा भला’ ने चार लाख रुपये जमा कराने के साथ ही रिहाई की प्रक्रिया भी पूरी कराई। हिना और उसके परिजनों ने जेल में जो काम किया था, उसके बदले मेहनताने के तौर पर उन्हें एक लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन
11 years old pak national hina asked emotional question to mother fatima
बॉर्डर पर पाकिस्तानी लड़की हिना
प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री ने आसान की रिहाई की राह
हिना की रिहाई दोनों मुल्कों में कैद सजा काट चुके कैदियों की तरह हो सकती थी, लेकिन हिना के मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गहरी दिलचस्पी दिखाई। हिना को पाक भेजने के लिए सारे प्रबंध किए। यही वजह है कि हिना पहली बार भारत-पाक के बीच कैदियों की रिहाई के दौरान केवल गेट पास से पाक जाने की मंजूरी पाकिस्तान ने दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed