भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित पंजाब का जिला गुरदासपुर बेहद संवेदनशील है। पाकिस्तान ने एक बार फिर ड्रोन से अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इससे साफ लग रहा है कि इस जिले के माध्यम से दोबारा पाक अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में है। एंटी ड्रोन टेक्नॉलाजी न आने के बावजूद सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की चौकसी व सतर्कता की वजह से पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है।
2 of 5
पिछले सप्ताह अमृतसर में पकड़े गए ड्रोन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार सरहदी क्षेत्रों में आतंकवाद को पाकिस्तान पुनर्जीवित करने की फिराक में है। पाक सेना और आईएसआई अब चीन निर्मित ड्रोन से इन इलाकों में हथियार और नशे की सप्लाई करने में जुटा है। बताया जा रहा है कि यह ड्रोन 10 किलों तक के हथियार और ड्रग ले जा सकते है। वहीं अभी तक सरहद पर एंटी ड्रोन तकनीक नहीं है। बावजूद इसके बीएसएफ और पंजाब पुलिस कड़ाके की ठंड और घने कोहरे में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।
3 of 5
पाक द्वारा भेजे गए ग्रेनेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीएसएफ सीसीटीवी कैमरा, हाईबीम लाइट, सेंसर की मदद से नजर रख रही है।बताते हैं कि पाकिस्तान की शंकरगढ़ तहसील में मंसूरबड़ा भाई वा अमिहाल डोगरा लांचिग पैड से आतंकी घुसपैठ करते हैं। इससे बीएसएफ और ज्यादा सतर्कता बरत रही है। वर्ष 2010 में दो पाकिस्तानी आतंकियों ने घुसपैठ की थी, जिन्हें पंजाब पुलिस के जवानों ने 25 अप्रैल 2010 को गांव रतड़वां में ढेर किया गया था।
4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं 27 जुलाई 2015 को बमियाल सेक्टर से तीन आतंकियों ने घुसपैठ की और दीनानगर में कोहराम मचाया था। इसके बाद दो जनवरी 2016 को पठानकोट एयरबेस पर हमला हुआ था। बीएसएफ के गुरदासपुर सेक्टर में जम्मू और अमृसतर कई इलाके पड़ते है। इस सेक्टर के अधीन करीब 136 किलोमीटर लंबी भार-पाक सीमा पर रावी नदी समेत अन्य नालों के 13 गैप है, जहां कंटीले तार नहीं लगे हैं। हालांकि ऐसे स्थानों पर नाव से गश्त और कैमरों के जरिये बीएसएफ निगरानी कर रही है।
5 of 5
ड्रोन से पाक ने भेजे ग्रेनेड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित कस्बा दोरांगला के गांव सलाच से पुलिस ने पाकिस्तान ड्रोन के जरिये फेंके गए 11 हथगोले बरामद किए हैं। ये हथगोले सरहद से करीब पौने किलोमीटर दूर गिराए गए थे। पुलिस ने दो लोगों को शक के आधार पर पकड़ा लेकिन जांच में उनका कोई संबंध मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। थाना दोरांगला में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।