फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल की बच्ची मां बनने जा रही, पर बच्चे को लेकर पिता ने बड़ा फैसला लिया

Thu, 17 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
10 year old rape survivor pregnant girl delivery
बच्ची के साथ दुराचार किया
देश में पहली बार 10 साल की बच्ची मां बनने जा रही है, लेकिन लड़की के पिता ने आने वाले बच्चे को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। ऐसे में बच्चे का क्या होगा...
10 year old rape survivor pregnant girl delivery
बच्ची के साथ दुराचार किया
चंडीगढ़ में रेप पीड़िता दस वर्षीय बच्ची की डिलीवरी का समय नजदीक आ गया है। कभी भी आपरेशन करके डिलीवरी करवाई जा सकती है। इसके लिए मेडिकल कालेज की ओर से पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस बीच पीड़िता के पिता ने मेडिकल कॉलेज को पत्र लिखकर बच्चे के गोद लेने की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है।
10 year old rape survivor pregnant girl delivery
बच्ची के साथ दुराचार किया - फोटो : demo pics
पत्र में यह भी लिखा है कि बच्ची के भविष्य को देखते हुए वह जन्म लेने वाले बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहता है। उसने यहां तक लिखा कि वह जन्मे बच्चे की शक्ल नहीं देखना चाहता। इस बारे में प्रशासन की ओर से पहले ही बता दिया गया था कि यदि पैरेंट़्स बच्चे को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं तो वे बच्चे के गोद लेने की प्रक्रिया की ओर कदम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10 year old rape survivor pregnant girl delivery
बच्ची के साथ दुराचार किया
सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के कुछ सदस्य बच्ची से मिलने पहुंचे, लेकिन उन्हें उल्टे पैर लौटना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से आदेश दिया गया है कि जब तक बच्ची की डिलीवरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी सदस्य को मिलने नहीं दिया जाएगा। दरअसल जब से बच्ची दाखिल हुई है तब से कई मीडियाकर्मी बच्ची व परिवार से मिलने की जुगत में है।
विज्ञापन
10 year old rape survivor pregnant girl delivery
बच्ची के साथ दुराचार किया
वहीं शुरुआत में उसकी डिलिवरी सोमवार को ही होनी थी, लेकिन बीपी असामान्य होने के चलते ऐसा नहीं हुआ। हालांकि बच्ची का बीपी कंट्रोल हो गया, लेकिन ऑपरेशन टाल दिया गया। अब बच्ची की प्रेग्नेंसी का वक्त पूरा हो चुका है। कभी भी डिलीवरी करवा दी जाए। एक हफ्ते पहले अस्पताल में दाखिल हुई बच्ची की निगरानी डाक्टरों की विशेष टीमकर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed