फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Crime: बचपन के स्कूली दोस्त ने चाकू के कई वार कर की संजना की हत्या, सबूत मिटाने को LPG से जलाने की भी कोशिश की

Fri, 16 May 2025 10:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 10:24 PM IST
सार

Patna News: घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी से छापामारी कर उसे वैशाली से दबोच लिया। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच गहराई से की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Patna News: Childhood school friend killed Sanjana by stabbing her several times, tried to burn her with LPG
आरोपी सूरज कुमार और मृतका संजना सिंह - फोटो : अमर उजाला

बिहार की राजधानी पटना में एक स्कूली दोस्त ने इस बचपन की दोस्ती को वहशीपन की हद तक पहुंचा दिया। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सबहा गांव निवासी संजना सिंह की उसके स्कूली दोस्त सूरज कुमार ने पटना में चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद घटना को छिपाने के लिए संजना के शव को एलपीजी सिलेंडर से जलाने की भी कोशिश की गई।


 
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी संजना
जानकारी के मुताबिक, संजना सिंह पटना में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी। जनवरी में उसका एसएससी सीजीएल का रिजल्ट आया था, जिसके बाद वह पटना में ही शिफ्ट हो गई थी। घरवालों के मुताबिक संजना शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल थी। तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की संजना ने 12वीं तक की पढ़ाई गांव के सरकारी हाई स्कूल से और स्नातक की पढ़ाई शहर के एक कॉलेज से की थी। उसके पिता मिथलेश सिंह किसान हैं, बड़ा भाई गौरव ISRO की तैयारी कर रहा है और छोटा भाई सौरभ कुमार हाल में सब-इंस्पेक्टर बनकर राजगीर में ट्रेनिंग ले रहा है।
 
दोस्ती के नाम पर मिली मौत
संजना की हत्या करने वाला आरोपी सूरज कुमार भी सकरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दोनमा गांव का रहने वाला है। सूरज और संजना बचपन से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन गुरुवार को सूरज पटना में संजना के कमरे में पहुंचा और किसी बात पर विवाद के बाद उसने उस पर चाकू से कई बार वार किए। उसके बाद उसने सबूत मिटाने की नीयत से LPG गैस सिलेंडर से संजना के शरीर को जलाने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें- बचपन का प्यार: बिहार में 60 साल के वकील डॉक्टर की पत्नी को ले भागे; सीनियर सिटिजन के प्यार की यह कहानी पढ़ें
 

Patna News: Childhood school friend killed Sanjana by stabbing her several times, tried to burn her with LPG
आरोपी सूरज कुमार - फोटो : अमर उजाला

हत्या के बाद दुकान पर बैठा रहा हत्यारा
घटना को अंजाम देने के बाद सूरज अपने गांव लौट गया और रातभर मवेशियों की दवा की अपनी दुकान पर बैठा रहा। सूरज के पिता अशोक साह तरबूज का कारोबार करते हैं, जबकि बड़ा भाई अरुण साह किराना दुकान चलाता है। घटना की भनक लगते ही सूरज सुबह घर से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वैशाली जिले के सुक्की गांव से गिरफ्तार कर लिया।
 
आरोपी सूरज पत्नी के साथ करता था मारपीट
चौंकाने वाली बात यह है कि सूरज की शादी महज एक सप्ताह पहले, छह मार्च 2025 को पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार शादी के कुछ ही दिन बाद वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ मारपीट करने लगा था। इससे उसकी मानसिक स्थिति और स्वभाव को लेकर पहले से ही संदेह जताया जा रहा था।


 
गांव में पसरा मातम
संजना की मौत की खबर जैसे ही सबहा गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। उसके घर में चीत्कार मचा हुआ है। एक पढ़ी-लिखी, मेहनती और होनहार बेटी की इस तरह हत्या ने लोगों को झकझोर दिया है। ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपी को कठोरतम सजा की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- India-Turkey Relations: जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय की अपील- भारत सरकार तोड़े तुर्किये से सभी संबंध

Patna News: Childhood school friend killed Sanjana by stabbing her several times, tried to burn her with LPG
मातम में डूबे परिवारजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
पटना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद संजना के शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी से छापामारी कर उसे वैशाली से दबोच लिया गया। इस मामले की जांच गहराई से की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
 
‘हम अलग रहते हैं’
इस बीच सूरज के बड़े भाई अरुण साह ने सफाई दी है कि हम कई सालों से सूरज से अलग रहते हैं। उसका हमारे परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस हम पर दबाव बना रही है और धमकी दे रही है कि अगर सूरज नहीं मिला तो हमें गिरफ्तार कर लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed