{"_id":"6af975d4dc6c8bc8820999e0","slug":"sunrise-timing-16-november-bihar-districtwise-sunrise-time-my-area-chhath-puja-2026-bihar-news-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, अब कल सूर्योदय का समय देखकर सुबह की तैयारी कर लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, अब कल सूर्योदय का समय देखकर सुबह की तैयारी कर लें
Sun, 15 Nov 2026 05:18 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:18 PM IST
सार
Chhath Puja 2026: छठ महापर्व के तीसरे दिन बिहार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही लोकगीतों और भक्ति के माहौल ने पर्व की रौनक बढ़ा दी है। शाम होते ही लाखों श्रद्धालु एक खास परंपरा निभाने के लिए जुटेंगे। इस बार पर्व को लेकर कई खास बातें चर्चा में हैं।
विज्ञापन
पूरे बिहार में किशनगंज में सबसे पहले सूर्योदय होगा। बाकी जिलों की जानकारी नीचे के स्लाइड में।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चार दिवसीय छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। रविवार सुबह से ही हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे हैं। आज शाम श्रद्धालुओं ने नदी और तालाब पर पहुंचकर और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अब कल यानी 16 नवंबर की अहले सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। सूर्योदय का समय बिहार के किस जिले में कब है- जानना चाहिए। इस खबर में पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
शेखपुरा और अरवल में सूर्योदय का अंतर पांच मिनट है।
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि छठ महापर्व पर ग्रह-गोचरों का मंगलकारी संयोग बन रहा है I आज रविवार को षष्ठी होने से यह अतिशुभकारी संयोग बन गया है I आज सूर्यदेव को संघ्या अर्घ्य पर सर्वार्थ सिद्धि एवं रवियोग का संयोग रहा। भगवान भास्कर को जल से अर्घ्य देने से मानसिक शांति और जीवन में उन्नति होती है I लाल चंदन, फूल के साथ अर्घ्य से यश की प्राप्ति होती हैI कलयुग के प्रत्यक्ष देवता सूर्य को जल में गुड़ मिलाकर अर्घ्य देने से पुत्र और सौभाग्य का वरदान मिलता है I
विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद और कैमूर में सूर्योदय का अंत चार मिनट है।
- फोटो : अमर उजाला
प्रकृति-प्रदत्त चीजों से जीवनदायी सूर्य की उपासना होती है। सूर्य ही प्रकृति का आधार भी है और ऊर्जा स्रोत भी। दूसरी तरफ, छठी मइया को प्रकृति का छठा अंश कहा जाता है। इसलिए, छठ प्रकृति से आशीर्वाद और ऊर्जा पाने की विनती का सबसे प्रसिद्ध पर्व है। प्रसाद का सूप लेकर डाला में बांधने के बाद घाट तक समय पर पहुंचना भी होता है और कम-से-कम आधे घंटे तो जल में रहकर व्रती को सूर्यदेव की अर्चना भी करनी होती है। चूंकि सूर्योदय के बाद ही अर्घ्य दिया जाता है, इसलिए अपने जिले में सूर्योदय समय जरूर जान लें।
