{"_id":"6af971503e8592910a0cf184","slug":"sunset-timing-15-november-bihar-districtwise-sunset-time-my-area-chhath-puja-2026-bihar-news-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा: आज शाम का सूर्यास्त कब? बिहार के जिलों में सूर्य को अर्घ्य देने का सही समय तस्वीरों में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा: आज शाम का सूर्यास्त कब? बिहार के जिलों में सूर्य को अर्घ्य देने का सही समय तस्वीरों में देखें
Sun, 15 Nov 2026 02:16 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:16 PM IST
सार
Chhath Puja 2026: अस्त के बाद उदय तय है- इस संदेश के साथ आज शाम छठ पूजा पर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार में सूर्यास्त कब-कहां होगा, तस्वीरों को सेव कर लें।
विज्ञापन
पूरे बिहार में किशनगंज में सबसे पहले सूर्यास्त होगा। बाकी जिलों की जानकारी नीचे के स्लाइड में।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोक आस्था के महापर्व का तीन दिन, आज 15 नवंबर को भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाता है। दुनिया में कहीं भी छठ के अलावा, अस्त होते सूर्य की उपासना का उदाहरण नहीं मिलता है। छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना आज किस समय होगी, यानी सूर्यास्त का समय बिहार के किस जिले में कब है- जानना चाहिए। इस खबर में पूरी जानकारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
वैशाली के बाद पटना में सूर्यास्त। कैमूर में सूर्यास्त का समय पटना से सात मिनट बाद।
- फोटो : अमर उजाला
शाम वाला अर्घ्य, यानी षष्ठी तिथि का अर्घ्य 15 नवंबर को दिया जाएगा। छठ को कार्तिक षष्ठी भी कहा जाता है, इसी कारण अस्ताचलगामी सूर्योपासना का इसमें बहुत महत्व है। कई घरों में लोग शाम वाले अर्घ्य के दिन उपवास रखकर प्रसाद बनाते हैं, हालांकि जहां परंपरा है, वहां बहुत सारे घरों में खरना के दिन भी प्रसाद बनता है। इसलिए भी, इस दिन सूर्यास्त का समय जानना जरूरी होता है। बाकी तैयारियों के साथ प्रसाद का सूप लेकर डाला में बांधने के बाद घाट तक समय पर पहुंचना भी होता है और कम-से-कम आधे घंटे तो जल में रहकर व्रती को सूर्यदेव की अर्चना भी करनी होती है। चूंकि सूर्यास्त होने से ठीक पहले अर्घ्य दिया जाता है, इसलिए अपने जिले में सूर्यास्त का समय जरूर जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली के बाद पटना में सूर्यास्त। कैमूर में सूर्यास्त का समय पटना से सात मिनट बाद।
- फोटो : अमर उजाला
प्रकृति-प्रदत्त चीजों से जीवनदायी सूर्य की उपासना होती है। सूर्य ही प्रकृति का आधार भी है और ऊर्जा स्रोत भी। दूसरी तरफ, छठी मइया को प्रकृति का छठा अंश कहा जाता है। इसलिए, छठ प्रकृति से आशीर्वाद और ऊर्जा पाने की विनती का सबसे प्रसिद्ध पर्व है। छठ की शुरुआत इस बार 13 नवंबर को नहाय खाय से हो चुकी है। 14 नवंबर को खरना की शाम छठी मइया की पूजा हुई। इसके बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत की। छठी मइया संतान-सुख और समृद्धि देती हैं। आज और कल 16 नवंबर को भगवान भास्कर की उपासना करनी है।
