{"_id":"682713e433f45caa8208274c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-muslim-wants-to-break-realtion-to-turky-after-namaj-in-musjid-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2955013-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Turkey Relations: जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय की अपील- भारत सरकार तोड़े तुर्किये से सभी संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Turkey Relations: जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय की अपील- भारत सरकार तोड़े तुर्किये से सभी संबंध
Fri, 16 May 2025 09:30 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 09:30 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मुस्लिम समुदाय ने कहा कि पाकिस्तान की खुलकर मदद कर रहे तुर्किये जैसे देश भारत के प्रत्यक्ष या परोक्ष शत्रु हैं। ऐसे में भारत सरकार को चाहिए कि वह न केवल तुर्किये से अपने राजदूत को वापस बुलाए, बल्कि हर प्रकार का आर्थिक, व्यापारिक और रणनीतिक रिश्ता तत्काल समाप्त करे।
विज्ञापन
तुर्किये और अजरबैजान के विरोध में उतरे मुजफ्फरपुर के मुस्लिम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर भारत सरकार से एक बड़ी मांग कर तुर्किये के साथ सभी प्रकार के राजनयिक और व्यापारिक संबंध खत्म करने की अपील की। इस दौरान समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने वाले तुर्किये के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत का हर मुसलमान अपने देश के साथ मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन
इस विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि पाकिस्तान की खुलकर मदद कर रहे तुर्किये जैसे देश भारत के प्रत्यक्ष या परोक्ष शत्रु हैं। ऐसे में भारत सरकार को चाहिए कि वह न केवल तुर्किये से अपने राजदूत को वापस बुलाए, बल्कि हर प्रकार का आर्थिक, व्यापारिक और रणनीतिक रिश्ता तत्काल समाप्त करे। लोगों का कहना है कि जिन देशों ने भारत का विरोध किया है जैसे कि तुर्किये, अजरबैजान और चीन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बचपन का प्यार: बिहार में 60 साल के वकील डॉक्टर की पत्नी को ले भागे; सीनियर सिटिजन के प्यार की यह कहानी पढ़ें
विज्ञापन
‘हमारे मुल्क से बढ़कर कुछ नहीं’
कमरा मोहल्ला मस्जिद के शिया धर्मगुरु और इमाम तहशीन रजा ने इस मौके पर कहा कि इस्लाम में अपने देश की अहमियत सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि इस्लाम सिखाता है कि जिस धरती पर हम रहते हैं, वहां की हिफाजत करना हमारा कर्तव्य है। भारत हमारा वतन है और हम भारत के साथ हैं। तुर्किये जैसे देश अगर हमारे दुश्मनों के साथ खड़े हैं तो उनका बहिष्कार जरूरी है। उन्होंने मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि वे तुर्किये द्वारा निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करें और अपने देश की अखंडता के लिए एकजुट होकर समर्थन दें।
‘अब भ्रम नहीं, असली चेहरा सामने आ चुका है’
कमरा मोहल्ला के निवासी मोहम्मद बाकर ने कहा कि तुर्किये और कुछ अन्य देशों ने पाकिस्तान का साथ देकर यह सिद्ध कर दिया है कि वे भारत के हितैषी नहीं हैं। हम भारत सरकार के साथ हैं और मांग करते हैं कि ऐसे देशों से नाता तोड़ लिया जाए जो भारत के दुश्मनों को समर्थन देते हैं।
‘हम भारत के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे’
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मो. मिर्जा मुशीर ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत तुर्किये को कड़ा संदेश दे। हम शांति का संदेश देने वाले लोग हैं, लेकिन अगर कोई देश हमारे देश में अशांति फैलाने वालों की मदद करे, तो हम चुप नहीं रह सकते। तुर्किये का हर स्तर पर बहिष्कार जरूरी है। भारत का दुश्मन, हमारा दुश्मन है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: BRC वाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर शिक्षक नासीर निलंबित, पाकिस्तान से था संबंध; जानें
भारत के समर्थन में मुस्लिम समाज एकजुट
इस पूरी पहल के दौरान मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा मुस्लिम समाज उसके साथ खड़ा है। नमाजियों ने कहा कि तुर्किये जैसे देश, जो आतंक को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान का साथ दे रहे हैं, उनसे कूटनीतिक दूरी बनाना वक्त की मांग है।