फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea Bihar Advocate absconding with doctors wife senior citizen love story in Bihar News hindi

बचपन का प्यार: बिहार में 60 साल के वकील डॉक्टर की पत्नी को ले भागे; सीनियर सिटिजन के प्यार की यह कहानी पढ़ें

Fri, 16 May 2025 07:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 07:06 PM IST
सार

Strange Love Story: पहला प्यार आखिर पहला प्यार ही होता है। उम्र बीत जाए, लेकिन यह बदलता नहीं। बिहार के इस मामले को देखकर तो यही कहा जा सकता है। 60 साल के वकील के साथ डॉक्टर की 50 वर्षीय पत्नी अपना घर-बार छोड़कर चली गई। पता चला कि वे दोनों बचपन से प्रेम में थे।
 

विज्ञापन
Purnea Bihar Advocate absconding with doctors wife senior citizen love story in Bihar News hindi
पूर्णिया में बुजुर्ग वकील और डॉक्टर की पत्नी के प्यार का हाई प्रोफाइल मामला - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

पूर्णिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना केहाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी डॉनर चौक की है, जहां एक 60 वर्षीय वकील 50 वर्षीय डॉक्टर की पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित डॉक्टर ने पत्नी के लापता होने की सूचना थाने में दी, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को सहरसा जिले से बरामद कर लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet : गयाजी ही कागजातों पर भी नाम; सुशील मोदी की जयंती पर राजकीय समारोह; देखें, कैबिनेट के फैसले
विज्ञापन

 
बचपन के प्यार ने लिया गंभीर मोड़
जांच में जो तथ्य सामने आए, वे हैरान करने वाले हैं। वकील संजीव कुमार, जो सहरसा जिले के प्रोफेसर कॉलोनी गंगाजला का निवासी है और डॉक्टर की पत्नी बचपन के क्लास फ्रेंड थे। दोनों के बीच वर्षों से प्रेम संबंध था, जो समय के साथ छिपकर जारी रहा। वकील संजीव ने खुद पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया कि हम दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन परिवारवालों ने हमारी शादी नहीं होने दी और उसे डॉक्टर से विवाह करवा दिया गया। इसके बावजूद हमारा संपर्क बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गायब हुई पत्नी, परेशान पति ने दी पुलिस को सूचना
पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी 11 मई को दोपहर एक बजे के आसपास बैग और पर्स लेकर घर से निकली, लेकिन रात आठ बजे तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने केहाट थाने में लिखित आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया।


 
डॉक्टर ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी पत्नी छिपकर वकील संजीव कुमार से लगातार फोन पर संपर्क में रहती थी। कई बार जब वह क्लिनिक में रहते थे, तो उनकी पत्नी चोरी-छिपे संजीव से मुलाकात करती थी। उन्होंने संजीव कुमार का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया।

 
सहरसा से दोनों को किया गया बरामद
केहाट थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों को सहरसा से बरामद किया गया। डॉक्टर की पत्नी का न्यायालय में धारा 183 और 184 के तहत बयान दर्ज कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: राज्यसभा सांसद रामजी गौतम बोले- बिना बसपा के किसी की सरकार नहीं बन पाएगी, सत्ता की चाबी...
 
सामाजिक रिश्तों और पारिवारिक व्यवस्था पर उठे सवाल
डॉक्टर और उनकी पत्नी के तीन बच्चे हैं, दो एमबीबीएस बेटे और एक बेटी। इस घटना ने न सिर्फ पारिवारिक रिश्तों की गहराई को उजागर किया, बल्कि यह भी दिखाया कि बीते हुए रिश्ते कभी-कभी वर्तमान को भी पूरी तरह बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed