फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई बेघर हुए; सीएम नीतीश कुमार ने की हाईलेवल मीटिंग

Wed, 13 Aug 2025 01:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Aug 2025 01:19 PM IST
सार

Bihar Flood News: बिहार में लगातार बारिश के कारण गंगा समेत कई नदियां खतरे के लाल निशान के पार जा चुकी हैं। दियारा समेत कई इलाकों में बाढ़ के पानी से 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। कई लोग बेघर हो चुकी है। नीतीश सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। 

विज्ञापन
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
बिहार में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला
बिहार में बाढ़ से हाहाकार है। लोगों के आशियाने विलीन हो गए। सैकड़ों घर पानी में डूबे हुए हैं। लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, सोन, पुनपुन समेत कई नदियां उफान पर है। बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार के निचले इलाकों में पानी घुस गया है। तीन हजार से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। करीब 15 लाख लोग सीधे तौर पर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। लोगों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेना पड़ा है। जिला प्रशासन की टीम बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेज बांट रही है। कई जगह लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल भी बंद कर दी गई है। नीतीश सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। आइए जानते हैं किस जिले का कैसा हाल है...
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
बाढ़ को लेकर अधिकारियों के साथ मीडिया करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
पटना में सीएम नीतीश कुमार ने की हाईलेवल मीटिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने वाले थे। लेकिन, लगातार बारिश होने के कारण उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम, मंत्री, अधिकारी और संबंधित जिलों में डीएम के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हाल जाना। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविर, शरणार्थियों की संख्या, सामुदायिक रसोई की संख्या के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशान न हो, जिला प्रशासन इसका ख्याल रखे। 
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
मुंगेर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

मुंगेर में 213 गांव बाढ़ से प्रभावित
मुंगेर जिले में भयावह हो चुकी है। प्रसाशनिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के सदर ,जमालपुर बरियारपुर ,धरहरा और हवेली खड़गपुर केतिस पंचायत के 213 गांव पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि नगर निकाय क्षेत्र के 15 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। जिला में ग्रामीण क्षेत्र के 26 हजार घर के दो लाख बीस हजार आवादी और शहरी क्षेत्र के इक्कीस हजार छह सौ घरों की अठारह हजार आबादी बाढ़ की चपेट में है। इसके अलावा सात हजार 933 पशु भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
बेगूसराय में मवेशी भी बाढ़ के पानी में रहने का मजबूर। - फोटो : अमर उजाला
पानी में डूबे इलाकों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग  
बेगूसराय जिले में गंगा नदी में आई बाढ़ से कई गांव के लोग प्रभावित हुई है। वहीं, पशुधन रखने वाले किसानों के समक्ष भी समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि, दो दिनों से घटते जलस्तर से आम जन और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं, अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा इसे बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज कर दी गई है। जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड शामहो के प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार अपनी मांग को लेकर पत्राचार किये हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस, राजद और वामदलों के नेता भी लगातार इस मांग को उठा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Bihar News: More than 15 lakh people affected by floods in Bihar, many left homeless; CM Nitish Kumar Meeting
भागलपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

भागलपुर में 6.65 लाख लोग बाढ से प्रभावित हैं
भागलपुर जिले स्थित 12 प्रखंड की 110 पंचायत और शहरी क्षेत्र के गंगा के आसपास के चार वार्ड  (वार्ड संख्या 1,3,9,10) में बाढ का पानी फ़ैल गया है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, 12 प्रखंड में लगभग 6.65 लाख लोग बाढ से प्रभावित हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार से भागलपुर व कहलगांव में गंगा के जलस्तर में कुछ कमी हुई है। लेकिन खतरा बरकरार है। इधर भागलपुर जिले स्थित गोपालपुर प्रखंड के इस्माइलपुर-सैदपुर बिंदटोली रिंगबांध में गंगा की तेज धार से ध्वस्त हुए बांध से बिंदटोली गांव के दर्जनों घर गंगा में समा गए। लगभग 3400 लोगों के बेघर होने की खबर है।  तटबंध एवं गंगा नदी के बीच बसे दिन लोगों के घर कटकर गंगा में बह गए हैं, वैसे प्रभावित परिवार अपने शेष बचे सामान को लेकर तटबंध से बाहर निकलकर सड़क किनारे पहुंच गए हैं। लोग  सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर गए हैं। इधर जल संसाधन विभाग की टीम तटबंध के किनारे इसी बैग, बांस के पेड़ की डालियां व मिट्टी देकर तटबंध को बचाने का प्रयास में लगी हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed