{"_id":"689c20e591e7822cc30a2cd6","slug":"bihar-flood-news-munger-water-level-of-ganga-river-increased-flood-like-situation-weather-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों में डर का माहौल, मुंगेर के 213 गांव और निगम के 15 वार्ड बाढ़ से प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों में डर का माहौल, मुंगेर के 213 गांव और निगम के 15 वार्ड बाढ़ से प्रभावित
Wed, 13 Aug 2025 10:51 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:51 AM IST
सार
Flood In Munger Bihar : गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। मुंगेर के करीब 213 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के अंदर डर का माहौल है। वहीं, नगर निगम के 15 वार्ड भी बाढ़ से प्रभावि हैं।
विज्ञापन
Bihar Flood News : गंगा के बढ़ते जलस्तर मुंगेर में बाढ़ के हालात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Flood News : गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण आई बाढ़ मुंगेर जिले में भयावह हो चुकी है। प्रसाशनिक आंकड़ों के अनुसार, जिले के सदर ,जमालपुर बरियारपुर ,धरहरा और हवेली खड़गपुर केतिस पंचायत के 213 गांव पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित हैं। जबकि नगर निकाय क्षेत्र के 15 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। जिला में ग्रामीण क्षेत्र के 26 हजार घर के दो लाख बीस हजार आवादी और शहरी क्षेत्र के इक्कीस हजार छह सौ घरों की अठारह हजार आबादी बाढ़ की चपेटमें है। इसके अलावा सात हजार 933 पशु भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।
निशुल्क 80 नावों का परिचालन हो रहा
जिला प्रसाशन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आवागमन के लिए निशुल्क 80 नावों का परिचालन करा रहा है। नाव की सहयाता से लोग परिवार व पशु और जरूरी सामान के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर आ रहे हैं। लोग प्रसाशन द्वारा बनाये गए आश्रय स्थल या ऊंचे स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। जिला प्रसाशन की और से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए समूचे जिला में 29 आश्रय स्थानों पर आश्रय स्थल बना कर सामुदयिक किचन का संचालन कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Bihar Weather News: बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; पटना के कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान
विज्ञापन
ये दो खंड सबसे ज्यादा प्रभावित
प्रसाशनिक आंकड़ा के अनुसार, सबसे अधिक सदर प्रखंड और बरियारपुर प्रखंड के लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। सदर प्रखंड के बारह पंचायत के 110 गांव और 15 वार्ड के एक लाख 48 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। बरियारपुर प्रखंड के आठ पंचायत के 39 गांव के 60 हजार ग्रामीण बाढ़ प्रभावित हुए है। इसी तरह जमालपुर के पांच पंचायत के 40 गांव के 22 हजार लोग ,धरहरा प्रखंड के तीन पंचायत के 22 गांव केछह हजार 500 लोग वही खगड़पुर प्रखंड के पंद्रह हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar News : नाबालिग युवती के साथ युवक कर रहा था गंदा काम, परिजनों को देखकर भागा; पुलिस ने किया गिरफ्तार