फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Flood In Begusarai Bihar crisis of everyday things

Bihar Flood : बिहार के इस प्रखंड में बाढ़ से मचा हाहाकार, खाने-पीने की वस्तुओं का भयंकर संकट

Wed, 13 Aug 2025 12:10 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Aug 2025 12:10 PM IST
सार

Flood In Begusarai Bihar :  बिहार का बेगूसराय जिला बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गंगा नदी का बढ़ता हुआ जलस्तर लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है। सुदूरवर्ती प्रखंड शामहो में बाढ़ से हाकाकार मचा हुआ है। रोजमर्रा की चीजों का संकट खड़ा हो गया है।
 

विज्ञापन
Flood In Begusarai Bihar crisis of everyday things
बाढ़ से मचा हाहाकार, जल मग्न हुए रिहाशी इलाके। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Flood In Begusarai Bihar : बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी में आई बाढ़ से लाखों की आबादी प्रभावित हुई है। वहीं, पशुधन रखने वाले किसानों के समक्ष भी समस्या उतपन्न हो गई है। हालांकि, दो दिनों से घटते जलस्तर से आम जन और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं, अब तक बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा इसे बाढ़ क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज कर दी गई है। जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड शामहो के प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार अपनी मांग को लेकर पत्राचार किये हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग कर चुके हैं। कांग्रेस, राजद और वामदलों के नेता भी लगातार इस मांग को उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटा



जिले में गंगा नदी की बाढ़ से कुल 8 प्रखंड प्रभावित हैं। सभी 8 प्रभावित प्रखंडों में जिला प्रशासन के द्वारा लगातार भ्रमणकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन का दावा है कि कुल 238 नाव चलाए जा रहे हैं। साथ ही कुल 134 सामुदायिक रसोई केंद्र चलाए जा रहे हैं, इन केन्द्रों पर हजारों लोग भोजन कर भोजन कर चुके हैं।
विज्ञापन


इलाज के लिए 38 मेडिकल कैंप संचालित

जिले में कुल 38 मेडिकल कैंप संचालित हो रहे हैं।  जिसमें 6867 लोगों का इलाज किया जा चुका है। 8 चलंत पशु चिकित्सा दल कार्यरत हैं।  जिसमें 1476 पशुओं का उपचार किया जा चुका है। 16832 पॉलिथीन शीट्स एवं पशुओं के लिए 1308.1 क्विटल चारा का वितरण किया गया है। बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित प्रखंड (शाम्हो, बलिया, बछवाड़ा, मटिहानी) में राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF की टीम मोटर बोट के साथ लगायी गयी है सभी बोट पर मेडिकल की टीम मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज कुमार ने डीएम को पत्र लिखा



प्रमुख मनोज कुमार ने डीएम को पत्र लिखते हुए कहा कि शामहो प्रखंड की पूरी आबादी पिछले एक सप्ताह से पानी में डूबी हुई है। प्रखंड में लगी पूरी फसल बाढ़ में डूब कर नष्ट हो चुकी है।  पशु चारा की भारी कमी है। आवागमन भी पूरी तरह से ठप है। क्योंकि सड़कों पर पानी लगा हुआ है। हालांकि, सरकारी स्तर पर नाव परिचालन और सामुदायिक किचन शुरू है। बावजूद अभी तक क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त घोषित नहीं हुआ है। जिससे किसानों को और बाढ़ पीड़ित परिवार को सरकारी मदद मिल सकेब। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जल्द ही कार्रवाई करें और यश के भागी बनें। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि सांसद एमएलसी और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी दी है।

ये भी पढ़ें- Bihar : गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोगों में डर का माहौल, मुंगेर के 213 गांव और निगम के 15 वार्ड बाढ़ से प्रभावित

ये भी पढ़ें- Bihar SIR: भाजपा नेत्री और उनके परिवार में दो EPIC के सबूत दिखाकर तेजस्वी बोले- वोट की डकैती कर रहा चुनाव आयोग



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed